{"_id":"5eb9acb08ebc3e90835dd9d0","slug":"the-cyclone-caused-havoc-in-the-town-rock-uprooted-trees-electric-poles-fell-from-the-vilage-pratapgarh-news-ald275549947","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात ने शहर से गांव तक मचाई तबाही, उखड़ गए पेड़, बिजली के पोल बिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवात ने शहर से गांव तक मचाई तबाही, उखड़ गए पेड़, बिजली के पोल बिरे
विज्ञापन
the cyclone caused havoc in the town rock uprooted trees electric poles fell from the vilage
- फोटो : PRATAPGARH
चक्रवाती तूफान ने जिले में एक बार फिर तबाही मचाई है। रविवार की रात बारिश के साथ आए तेज चक्रवात से जहां कई जगहों पर पेड़ गिर गए, वहीं बिजली के पोल भी टूट गए। तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। इससे जगह-जगह आवागमन बाधित रहा। इससे ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे और शहर में पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों के फोन घनघनाने लगे। सोमवार को दिनभर लाइन ठीक करने के लिए अभियान चलता रहा।
रविवार की रात आए चक्रवात ने एक बार फिर जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। ग्रामीण इलाकों में छप्पर, टीनशेड उड़ गए। कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूट गए। रविवार की रात करीब दो घंटे तक चली तेज हवाओं के साथ बरसात से काफी नुकसान हुआ। आम के बागों में फल जमीन पर गिर गए। ग्रामीण इलाकों में लोगों के छप्पर उड़ गए। अधिकांश बिजली के खंभे पेड़ और डाल गिरने से क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बाद बिजली बहाल हुई, जबकि शहर में पांच घंटे तक बिजली गुल रही। आंधी खत्म होते ही गांव के लोगों को बिजली की याद आई तो कर्मचारियों के पास फोन घनघनाने लगे। हालांकि रात में बिजली नहीं आई। सुबह से बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। मानधाता विकास खंड के पूरे सुखदेव, पूरे तोरई, सराय भूपति, कटरागुलाबसिंह में बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है।
दीवानी, चिलबिला और राजापुर में आज चार घंटे नहीं रहेगी बिजली
गड़वारा उपकेंद्र से संबद्ध दीवानी न्यायालय, चिलबिला और राजापुर उपकेंद्र में मंगलवार को 11 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि तकनीकी कार्यों के चलते मेन लाइन बंद रहेगी।
विज्ञापन
अंतू में बीच सड़क पर गिरा पेड़
अंतू थाने के करीब मेन रोड पर एक विशालकाय पेड़ रविवार की शाम गिर पड़ा। इससे स्टेशन रोड पूरी तरह ठप हो गया। सुबह स्थानीय लोगों के प्रयास से डाल काटकर अलग किया गया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका।