{"_id":"63091e9853beac21ba6b8aa4","slug":"the-current-in-the-truck-due-to-high-tension-the-driver-died-pratapgarh-news-ald340169967","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : हाईटेंशन की चपेट में आने से ट्रक में उतरा करंट, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : हाईटेंशन की चपेट में आने से ट्रक में उतरा करंट, चालक की मौत
Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
सार
खाखापुर में लंबे से हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे लटक रहा था। शुक्रवार को सुलतानपुर जनपद के इटौली गांव निवासी चालक अबू तालिब (48) ट्रक लेकर जल निगम की पाइप लादने के लिए खाखापुर जा रहा था।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर में शुक्रवार को एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ट्रक में उतरे करंट से झुलसकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बाधित कराने के बाद उसका शव ट्रक से बाहर निकाला।
खाखापुर में लंबे से हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे लटक रहा था। शुक्रवार को सुलतानपुर जनपद के इटौली गांव निवासी चालक अबू तालिब (48) ट्रक लेकर जल निगम की पाइप लादने के लिए खाखापुर जा रहा था। अचानक उसका ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक में करंट दौड़ गया।
केबिन में बैठे अबू ताबिल की झुलसने के कारण मौत हो गई। झटका लगने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन गेट में चिपक गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आपूर्ति बाधित कराकर उसका शव बाहर निकलवाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग के अफसरों से की गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।