{"_id":"6af3771158dbe38a2104cd39","slug":"market-shines-during-diwali-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-181988-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिवाली पर चमका बाजार, 650 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिवाली पर चमका बाजार, 650 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
शिव शंकर सिंह।
दिवाली पर लक्ष्मी मेहरबान रहीं। जिलेभर में करीब 650 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान व्यापारी संगठनों ने लगाया है। ऑटोमोबाइल, सराफा, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों से जमकर खरीदारी की गई।
धनतेरस से बाजार की रौनक बढ़ी। सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और वाहनों की खरीदारी की गई। दिवाली पर मिठाई, कपड़े, पूजा सामग्री, दीपक, झालर की बिक्री हुई।
इनसेट-
वाहनों की खरीदारी में दिखा उत्साह
ऑटोमोबाइल कारोबारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि धनतेरस और दिवाली जिलेभर में करीब 250 करोड़ रुपये का ऑटोमोबाइल कारोबार हुआ। करीब पांच हजार बाइक के साथ 100 से अधिक चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार बेहतर रहा।
विज्ञापन
सोने-चांदी में नरमी, चमका सराफा बाजार
सराफा व्यापार मंडल के संरक्षक सदस्य और कारोबारी प्रहलाद खंडेलवाल ने बताया कि दिवाली पर सोने-चांदी के दामों में नरमी रही। इससे खरीदारी को लेकर ग्राहक उत्साहित दिखे। उन्होंने बताया कि लगभग 130 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
वर्जन
धनतेरस और दिवाली पर जिले भर में करीब 650 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शहर और ग्रामीण बाजारों में अच्छी खरीदारी होने से आमदनी अधिक हुई है। - विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ऑटो मोबाइल सेक्टर - 250 करोड़
सर्राफा बाजार 130 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक आइटम 100 करोड़
मोबाइल बाजार 20 करोड़
रेडीमेड गारमेंट व टेक्सटाइल - 100 करोड़
फर्नीचर पांच करोड़
किराना बाजार 15 करोड़
बर्तन बाजार 20 करोड़
अन्य 10 करोड़