{"_id":"69824d3f4eb1c53036067072","slug":"the-crossing-barrier-broke-leaving-pedestrians-stranded-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-158581-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: क्राॅसिंग का टूटा बैरियर, जाम में फंसे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: क्राॅसिंग का टूटा बैरियर, जाम में फंसे राहगीर
Wed, 04 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
शहर के नया माल गोदाम रोड रेलवे क्राॅसिंग का बैरियर टूट गया। जिसकी मरम्मत के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे से अधिक समय तक दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। क्राॅसिंग खुलने के दौरान आगे निकलने को लेकर बाइक सवार लोगों के बीच विवाद भी होता रहा।
नया माल गोदाम रोड क्राॅसिंग पर लगा पश्चिमी छोर का बैरियर मंगलवार की सुबह अचानक टूट गया। जिसकी मरम्मत के लिए रेल कर्मचारियों को लगाया गया। ट्रेनों के गुजरने व बैरियर की मरम्मत के लिए रेल कर्मचारियों ने अतिरिक्त बैरियर का प्रयोग किया था। इससे पैदल से लेकर बाइक सवार लोगों को भी क्राॅसिंग पर रुकना पड़ रहा था। इससे दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया।
सुबह आठ बजे से मरम्मत का कार्य 11 बजे तक चला। इससे स्कूल, कार्यालय व कारोबार के सिलसिले में आने जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि बैरियर टूटने के कारण मरम्मत कराई जा रही थी। जिससे जाम की स्थिति बनी।