{"_id":"62152a438df7930300349a0b","slug":"the-contract-doctor-did-not-get-a-clue-even-on-the-second-day-pratapgarh-news-ald3275585112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा चिकित्सक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा चिकित्सक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
लापता डा0 अमित सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
मोबाइल पर अलविदा जिंदगी का स्टेटस लगाने और सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद लापता संविदा चिकित्सक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस दूसरे दिन उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालती रही। चर्चा रही कि मानधाता में तैनात किसी महिला चिकित्सक से भी पुलिस ने पूछताछ की।
मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा निवासी अमित सिंह मानधाता पीएचसी पर संविदा डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। रविवार की शाम वह अपनी कार से प्रयागराज के लिए निकले। आधी रात को उन्होंने फेसबुक व व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट करते हुए अपनी मौत के लिए माता-पिता व पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस सोमवार की सुबह से गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में उनकी तलाश करती रही। उनकी कार फाफामऊ गंगा पुल पर मिली थी।
इसलिए लोग आशंका जता रहे थे कि वह गंगा नदी में कूदे होंगे। पुलिस मंगलवार को भी उनकी खोजबीन करती रही। घर पर मासूम बच्चों समेत परिवार के लोग बेहाल नजर आए। हर कोई चिकित्सक के गायब होने से हैरत में है। चर्चाओं पर यकीन करें तो प्रयागराज पुलिस ने मानधाता सीएचसी में तैनात किसी महिला चिकित्सक से पूछताछ की है।
विज्ञापन
मगर कोई बोलने को तैयार नहीं है। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि चूंकि कार प्रयागराज में मिली है। इसलिए वहां की पुलिस अपने स्तर से खोजबीन कर रही है। अभी परिवार की ओर मानधाता थाने पर कोई शिकायत नहीं की गई है। जिसके चलते पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।