फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the construction of roads in rain season is harmful

बारिश के समय चल रहा निर्माण, बनते ही उखड़ जाएंगी सड़कें

Mon, 22 Jun 2020 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
the construction of roads in rain season  is harmful
the construction of roads in rain season is harmful - फोटो : PRATAPGARH
जिले में रुक-रुककर बरसात होने के बाद भी ठेकेदारों ने सड़कों के निर्माण का सिलसिला बंद नहीं किया है। इससे सड़कों के उखड़ने का खतरा बना हुआ है। इधर, ठेकेदार आनन-फानन में कार्य कराकर भुगतान लेने की फिराक में हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से ठेकेदार अपने खेल में सफल हैं। जिले में लगभग चार दिनों से रुक-रुककर बरसात हो रही है। मगर इसके बाद भी ठेकेदार सड़कों को काली कराने में जुटे हुए हैं। सड़कों को काली करने में केमिकल इतना अधिक डाला जा रहा है कि निर्माण के समय तो काली गिट्टियां सड़क से चिपक जा रही हैं। तेज बारिश होने के बाद वाहनों का दबाव बढने पर यह गिट्टियां उखड़कर किनारे लग जाएंगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में 25 जून से बरसात होती थी, मगर इस बार दस दिन पहले से बारिश शुरू हो गई। ठेकेदार भुगतान लेने के लिए किसी तरह सड़क को काली करने में जुटे हुए हैं। विभागीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। जिले में सड़कों के गड्ढे पाटने और मरम्मत कराने के लिए 2.34 करोड़ रुपये आए हुए थे। लॉकडाउन में बची धनराशि का उपयोग करने का विभागीय अधिकारियों को इशारा मिलते ही ठेकेदारों ने निर्माण कराना शुरु कर दिया। अब पानी बरस रहा है और सड़कों का निर्माण हो रहा है। गायघाट रोड, प्रतापगढ़-अमेठी राजमार्ग और राजापाल टंकी से डीआईओएस कार्यालय तक सड़क को काली करने में मशीनें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed