{"_id":"698f649d82813443570a1a29","slug":"the-cmo-reprimanded-the-officials-for-misplacing-slippers-in-the-sncu-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-159583-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एसएनसीयू में गलत तरीके से रखीं चप्पलों को देखकर सीडीओ ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एसएनसीयू में गलत तरीके से रखीं चप्पलों को देखकर सीडीओ ने फटकारा
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा शुक्रवार दोपहर महिला अस्पताल पहुंच गईं। लेबर रूम और एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। एसएनसीयू वार्ड में चप्पल का रखरखाव सही से न मिलने से नाराज दिखीं तो लिफ्ट में गंदगी देखकर सफाई कराने का निर्देश दिया। लापरवाही पर फटकार लगाई।
सीडीओ महिला अस्पताल पहुंचीं तो डॉ. तौहिदा और स्वास्थ्यकर्मी ने पट्टी के दादर निवासी 30 वर्षीय शहनाज का नॉर्मल प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की जांच के लिए एसएनसीयू डॉक्टर ने भेज दिया। सीडीओ ने लेबर रूम में सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहने का निर्देश दिया। इसके बाद वह लिफ्ट के जरिए एसएनसीयू वार्ड जा रही थीं तो गंदगी देखकर उनका पारा आसमान छूने लगा।
सीएमएस को साफ कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण करते हुए सीडीओ एसएनसीयू वार्ड पहुंचीं। यहां भर्ती सात बच्चों के बारे में जानकारी ली।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय, एसीएमओ डॉ.एएन राय, आयुष्मान के नोडल डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. मयंक शुक्ल, डॉ.नवनीत कुमार, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह, रामानंद कनौजिया, मैट्रन इंदु देवी अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।