{"_id":"5ccb34febdec22074b0a81b0","slug":"the-carelessness-of-the-power-department-took-the-life-of-the-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली वृद्धा की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली वृद्धा की जान
Thu, 02 May 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
राजदेई
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक वृद्धा की जान ले ली। जर्जर विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिरा था। चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढाढ़र निवासी 67 वर्षीय राजदेई पत्नी रामकुमार गुरुवार सुबह पांच बजे मार्निंगवाक पर निकली थी। घर से कुछ ही दूर पर विद्युततार टूटकर गिरा था। विद्युत सप्लाई भी चल रही थी। राजदेई का पैर तार पर पड़ गया।
विज्ञापन
जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। राजदेई के बेटे राजनारायण ने बांस से किसी तरह उसे तार से अलग किया और अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन