फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The businessman was put to death by beating him with sticks

लाठी-डंडे से पीटकर व्यापारी को उतारा मौत के घाट

Sat, 27 Nov 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The businessman was put to death by beating him with sticks
उदयपुर में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान युवक की मौत के बाद पहुंचे सीओ। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव में जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और बल्लम से हमला कर सीमेंट-सरिया व्यापारी अजय सिंह (45) को मौत के घाट उतार दिया। हमले में परिवार के पांच सदस्य भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी रावेंद्र व उग्रसेन के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद है। शनिवार की शाम रावेंद्र के परिजन खेत में बाड़ लगाने लगे। इसक जानकारी होने पर उग्रसेन पक्ष के लोग विरोध करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान उग्रसेन पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इस बीच हमलावरों ने रावेंद्र के परिवार के व्यापारी अजय सिंह (45) को घेरकर लाठियों व बल्लम से प्रहार कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों के बीचबचाव पर हमलावर वहां से हटे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अजय सिंह, कुलदीप सिंह (40), श्याम सिंह (46), प्रमोद सिंह (40), शेरबहादुर सिंह (51) व रामेंद्र (52) को परिजन सांगीपुर सीएचसी ले आए। यहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय की मौत की जानकारी होने पर परिजन बिलखने लगे। हत्या की खबर मिलने के बाद उदयपुर, सांगीपुर व लालगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सीओ लालगंज राममूरत सोनकर भी पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, मगर कोई नहीं मिला। सीओ लालगंज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक दशक से अधिक समय से जमीन को लेकर विवाद है। अभी तहरीर नहीं मिली है। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस और राजस्व विभाग की लापरवाही ने ले ली जान
उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर में राजस्व विभाग व पुलिस की लापरवाही ने व्यापारी की जान ले ली। यदि पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर विवाद का निस्तारण करा देती तो शायद घटना टल सकती थी। राजस्व विभाग व पुलिस ने दोनों पक्षों को नया निर्माण न करने का फरमान सुनाते हुए प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया। घटना के पीछे की वजह पांच विस्वा भूमिधरी व कुछ सरकारी जमीन है।
राहटीकर निवासी रावेंद्र व उग्रसेन के बीच पांच विस्वा जमीन को लेकर एक दशक से विवाद है। विवादित जमीन से लगी हुई कुछ सरकारी जमीन भी है। दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर लगातार विवाद होता रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों ने तहसील व थाने के अलावा मुख्यालय के अफसरों से भी मामले की शिकायत करते हुए निस्तारण की गुहार लगाई थी। मगर विवाद नहीं सुलझ सका।
शनिवार को भी दोनों पक्षों के लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। हालांकि राजस्व कर्मचारियों की तरफ से यह हवाला दिया गया कि चार दिन पहले पैमाइश हुई थी। जब तक प्रकरण का निस्तारण अधिकारियों की मौजूदगी में न हो, तब तक वहां कोई नया निर्माण नहीं होना चाहिए। यह फरमान सुनाते हुए राजस्व व पुलिस टीम ने मामले को टरका दिया। लोगों का कहना है कि यदि तनाव को देखते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निस्तारण करा देती तो वारदात न होती।

तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस ने डाला डेरा
राहाटीकर में व्यापारी अजय सिंह की हत्या के बाद सांगीपुर, लालगंज व उदयपुर पुलिस घटनास्थल पर डेरा डाले रही। पुलिस घटना के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए सतर्क नजर आई। सीओ लालगंज व उदयपुर थानाध्यक्ष लगातार गांव में तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते रहे।

मृतक अजय। फाइल फोटो

मृतक अजय। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed