{"_id":"5f08bfaa8ebc3e635313e9a9","slug":"the-bullies-beat-the-electrician-who-went-to-fix-the-line-at-night-pratapgarh-news-ald28071328","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में लाइन ठीक करने गए विद्युतकर्मी को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में लाइन ठीक करने गए विद्युतकर्मी को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
लखनऊ में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ज्ञापन देते रानीगंज विधायक धीरज ओझा।
- फोटो : PRATAPGARH
गुरुवार की रात लाइन ठीक करने गए विद्युतकर्मी की गांव के ही दबंगों ने पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित विद्युतकर्मियों ने हंगामा करते हुए आपूर्ति ठप कर दी। सूचना पर एसडीओ व जेई मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
चिलबिला विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में सुनील कुमार की तैनाती है। गुरुवार को मेन लाइन की खराबी चेक करने के लिए वह उपकेंद्र से थोड़ी दूर मोहल्ले की तरफ गया था। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के कुछ दबंगों ने उसे पीट दिया। विद्युत कर्मियों ने इसकी जानकारी उपकेंद्र पर दी। इससे उपकेंद्र पर तैनात विद्युतकर्मी आक्रोशित हो उठे। आपूर्ति ठप कर दी।
बिजली गुल होने पर एक्सईएन व एसडीओ का फोन घनघनाने लगा। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने एसडीओ व जेई को उपकेंद्र पर भेजकर आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया। एसडीओ व जेई ने रात में ही उपकेंद्र पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाया। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। एक्सईएन चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी की पिटाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप कर दी थी।
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले विधायक धीरज ओझा
रानीगंज। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने लखनऊ मेें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र में अघोषित कटौती निजात दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने विद्युत कटौती रोस्टर दो शिफ्ट में लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में 18 घंटे व तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। विधायक धीरज ओझा ने कहा कि क्षेत्र के 10 फीडरों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आश्वस्त किया है।