फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The balloting today

तीसरे चरण का मतदान आज

Sat, 17 Oct 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को लक्ष्मणपुर, लालगंज, रामपुर, संग्रामगढ़ और सांगीपुर ब्लाक में होगा। इसमें जिला पंचायत के 11 पदों के लिए 154 और बीडीसी के 326 पदों के लिए 1625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


तीसरे चरण में जिपं सदस्य के 13 पदों के लिए नामांकन हुआ था, मगर कालाकांकर प्रथम से अनिल पटेल और रामपुर संग्रामगढ़ द्वितीय सीट से पुष्पा देवी के निर्विरोध चयन से अब 11 पदों के लिए चुनाव होना है। तीसरे चरण के चुनाव में जिपं सदस्य के लिए कुल 154 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सबसे अधिक 54 प्रत्याशी लक्ष्मणपुर विकास खंड में हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर चार ब्लाकों में बीडीसी सदस्य के 326 पदों के लिए 1625 उम्मीदवार मैदान में हैं। लक्ष्मणपुर विकास खंड में 79 पदों के लिए 511, सांगीपुर में 94 पदों के लिए 420, लालगंज में 73 पदों के लिए 373, रामपुर संग्रामगढ़ में 80 पदों के लिए 321 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार ब्लाकों के 733 मतदेय स्थलों पर होने वाले चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किया है। चारों ब्लाकों में सबसे अधिक सांगीपुर में 233 मतदेय स्थल हैं। लक्ष्मणपुर में 193, लालगंज 171, रामपुर संग्रामगढ़ में 146 और सांगीपुर ब्लाक में 233 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बूथ लुटेरों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज, लक्ष्मणपुर, रामपुरसंग्रामगढ़ और सांगीपुर ब्लाकों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। डीएम ने शिक्षण संस्थाओं और वित्तीय संस्थानों सहित सरकारी विभागों में अवकाश घोषित किया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम ने चारों ब्लाकों में वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि लालगंज-प्रतापगढ़ हाईवे पर वाहन चलते रहेंगे। ग्रामीण इलाकों में भी दो पहिया वाहन चलने की छूट दी गई है।


प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लक्ष्मणपुर विकास खंड के डांडी गांव के लोग शनिवार को मतदान नहीं करेंगे। इस गांव के लोग मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने से नाराज हैं। गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर अब्दुल गफ्फार, अब्दुल माजिद, रामचंद्र, रामअंजोर, कैलाश, अमित कुमार, हीरालाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने उनका नाम काट दिया है इससे वह मतदान से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed