फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The arbitrariness of doctors will be curbed, officers sitting in Lucknow will pay attention

Pratapgarh News: डॉक्टरों की मनमानी पर लगेगी लगाम, लखनऊ में बैठे अफसर देंगे ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of doctors will be curbed, officers sitting in Lucknow will pay attention
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को लखनऊ से जोड़ दिया गया है। लखनऊ में बैठे अफसर इन अस्पतालों पर अपनी नजर गड़ाए रखेंगे। चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों की खाली कुर्सी, नियमित बेड सीट न बदलने या फिर सफाई न होने पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के साथ सीएमओ के पास फोन आ जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तैनात जेआर की ड्यूटी वार्डों में लगाई जाती है। एक बार चेहरा दिखाकर जेआर वार्ड से गायब हो जाते हैं। नियमित स्टाफ नर्स मनमानी करते हैं। मरीजों को बाजार से महंगी-महंगी दवा खरीदने के लिए बोलते हैं। इससे मरीज परेशान होते हैं। इस समस्या को देखते हुए शासन के आदेश पर मेडिकल काॅलेज में 45 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कैमरे को लखनऊ स्वास्थ्य शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग से जोड़ दिया गया है। लखनऊ में बैठे अफसर लगातार मेडिकल कॉलेज के लापरवाह चिकित्सकों के साथ कर्मचारियों पर नजर गड़ाए रखेंगे। ओपीडी हो या फिर वार्ड छोड़कर छोड़कर डॉक्टर, कर्मचारी गायब होते हैं तो तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस के पास फोन आ जाएगा। तीन गलती माफ कर दी जाएगी। चौथी गलती पर वेतन की कटौती की जाएगी। पांचवीं पर विभाग से बाहर का रास्ता कर्मचारियों को दिखा दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि चार कैमरा मेडिकल कॉलेज का है। जो प्रतापगढ़ के सीएमएस के कक्ष में देखा जा सकता है। इसके अलावा जितने कैमरे लगे हैं सभी को एनएमसी से जोड़ दिया गया है। ड्यूटी छोड़कर गायब होने वाले डॉक्टर और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed