{"_id":"62bde5a41e2e6c3ac97c44c5","slug":"the-air-came-out-of-the-claims-of-cleaning-the-drain-the-city-struggled-with-waterlogging-in-the-first-rain-pratapgarh-news-ald3362928200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव से जूझे लोग
विज्ञापन
वृहस्पतिवार को हुई जोरदार बारिश से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भरा पानी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
शहर में नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे की बृहस्पतिवार को हवा निकल गई। पहली बारिश में शहर जलभराव से जूझने लगा। कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। सुबह से दोपहर तक बरसात से सड़कों व बाजारों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नाला सफाई के बाद कचरा सड़कों के किनारे छोड़ दिया गया था। बारिश के बाद गंदगी फिर से नालों में चली गई।
नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में नाले व नालियों की सफाई कराने का दावा लगातार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को पहली बरसात ने ही नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सड़क पर बरसात का पानी भरा था। कचहरी परिसर में जलभराव की समस्या से अधिवक्ताओं व वादकारियों को जूझना पड़ा। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर करनपुर, एमडीपीजी कॉलेज के सामने बरसात बंद होने के बाद भी जलभराव बना रहा।
वहीं भैरोपुर व धर्मशाला वार्ड में भी बरसात का पानी सड़कों पर जमा रहा। जिससे नालों की सफाई की कलई खुलती नजर आई। पीडब्ल्यूडी, कटरारोड, जोगापुर रोड के किनारे नाले चोक पड़े हैं। जिससे पानी नहीं निकल सका। कीचड़युक्त पानी गलियों व मोहल्लों के रास्तों पर भरा रहा। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि नालों की सफाई कराई गई है। नाले चोक होने की शिकायत पर सफाईकर्मियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क किनारे रखी सिल्ट फिर नालों में पहुंची
शहर के सिनेमा रोड पर दो दिन पहले नगर पालिका ने नाले की सफाई कराई थी। सफाई के बाद नाले में जमा सिल्ट और गंदगी को हटाने के बाद सड़क किनारे रखवा दिया गया। बृहस्पतिवार को बारिश होने के बाद सिल्ट और गंदगी सड़कों पर बहती रही। सारी गंदगी फिर से नाले में चली गई। सड़क पर गंदगी फैलने के कारण टक्करगंज, मकंद्रूगंज वार्ड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुवंसा में जलभराव से जूझते रहे लोग
नवसृजित नगर पंचायत सुवंसा बारिश से गलियां जलमग्न हो गईं। वहां घंटों जलभराव रहा। कई गलियों में पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। सुवंसा बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग रास्तों में जलभराव के चलते घरों में रुककर पानी निकलने का इंतजार करते रहे।

वृहस्पतिवार को हुई जोरदार बारिश से कचहरी में हुए जलभराव से परेशान हुए वादकारी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH