{"_id":"367a68e6564c8dd18cd27f391fc6df22","slug":"thaw-in-the-cold-vegetable-prices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में सब्जियों के दाम में आई गर्माहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में सब्जियों के दाम में आई गर्माहट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों कड़ाके की ठंड में जहां लोगों का हाथ पैर ठंडा हो गया है, वहीं सब्जी के भाव में गर्माहट आ गई है। सब्जियों के बढ़े हुए दाम से लोगों का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। लगातार पड़ रही ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका सब्जियों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसका सीधा असर सब्जियों के दाम पर पड़ रहा है। इससे सब्जियों के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
जिससे लोगों के घरेलू बजट पर बुरा असर पड़ रहा है। महंगाई की मार झेल रही जनता के ऊपर एक और आफत आ गई है। बेमौसम की बारिश से सब्जियों के दामों में दोगुने की वृद्धि हो गई है। सब्जी व्यापारी राकेश गौतम के मुताबिक बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसकी वजह से दाम बढ़ गए हैं। इस समय आलू 12, गाजर 40, चुकंदर 40, मटर 40, टमाटर 30, शिमला मिर्च 40, बैगन 40 रूपए प्रति किलो चल रहा है। वहीं फूल गोभी 30 व पत्तागोभी 25 रूपए प्रति पीस के हिसाब से बिक रहीं हैं।