फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thank God for fasting, Eid today

Pratapgarh News: रोजे अदा करने के लिए खुदा का शुक्रिया, ईद आज

Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thank God for fasting, Eid today
ईद की पूर्व संध्या पर पंजाबी मार्केट में रही भीड़। संवाद
शुक्रवार को रोजा इफ्तार के बाद लोग मकानों की छतों से चांद देखने के लिए बेकरार थे, ईद का चांद दिखा तो लोग खुशी से चहक उठे। हर कोई एक दूसरे को मुबारकबाद देने लगा। शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं रोजेदार मगरिब की नमाज अदा करने के दौरान खुदा की बारगाह में सजदा करते हुए खूब रोए। खुदा से दुआ मांगी कि या अल्लाह हमें हमेशा के लिए रब चाही जिंदगी जीने वाला बना दे। अलविदा-अलविदा या सहरे रमजान कहते और आंखों में आंसू छलकाते हुए मगरिब की नमाज अदा की। रोजेदारों ने रोजे अता करने के लिए खुदा का शुक्रिया अदा किया और रब चाही जिंदगी जीने की दुआ मांगी।
विज्ञापन

पैगंबर ए इस्लाम का वास्ता देकर लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा करते हुए नेक जिंदगी जीने के अमल को मंजिल तक पहुंचाने की दुआ मांगी। दूसरी ओर ईद की तैयारियों में दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देर रात तक जुटी रही। ईद की तैयारी में लोग सेवंई, जूता चप्पल, कुर्ता-पायजामा, पैंट-शर्ट, नकाब, क्राकरी समेत अन्य सामानों की खरीदारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों संग सौंदर्य की
सामग्री की दुकानों पर जुटी भीड़
अलविदा की नमाज अदा करने के बाद सेवंई, रेडीमेड कपड़े संग सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। रेडीमेड कपड़ा कारोबारी आमिर खान के अनुसार महंगाई का असर ईद पर पड़ा है। लोग खरीदारी को तो पहुंचे लेकिन उत्साह कम देखने को मिला। सौंदर्य सामग्री के विक्रेता दिनेश बोले, ग्राहकों की भीड़ तो दुकान पर आती रही लेकिन जिस हिसाब से चार वर्ष पहले खरीदारी होती थी, इस बार नहीं हुई।


इस्तकबाल के लिए तैयार ईदगाह
ईद की नमाज अदा करने के लिए शहर स्थित भुलियापुर ईदगाह में तमाम इंतजाम पूरे किए गए। साफ-सफाई कई दिनों से की जा रही थी। नगर पालिका की टीम लगातार ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रही। कुंडा, लालगंज, पट्टी व रानीगंज तहसील क्षेत्र के गांवों में स्थित ईदगाह और जामा मस्जिदों में नमाज के पहले साफ-सफाई कर चटाई का इंतजाम किया गया। लोगों के वजू बनाने और पेयजल के लिए पानी का इंतजाम किया गया।
00
वर्जन------------
चांद दिख गया है। इंशाल्लाह शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी।
मौलाना ताजदार अहमद, अध्यक्ष माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी
इनसेट----- 000
शहर में ईदुल फितर की नमाज का समय
000
मस्जिद का नाम -------- समय
ईदगाह भुलियापुर सुबह 9 बजे

मस्जिद शिया सुबह 10 बजे
नूरी मस्जिद कोतवाली के पीछे सुबह 6 बजे
अबुल कलाम भंगवा चुंगी सुबह 6.30 बजे
शेख जी किफायतउल्ला रोड पंजाबी मार्केट सुबह 7.30 बजे
चांद तारा पल्टन बाजार सुबह 7.30 बजे
अहले हदीश टीवी हॉस्पिटल सुबह 7.30 बजे
कचहरी मस्जिद सुबह 7.30 बजे
मस्जिद सिद्किया अचलपुर सुबह 8 बजे
हाफिज अल्ला रक्खू पाइक रोड सुबह 8 बजे
गुलशने मदीना मस्जिद पल्टन बाजार सुबह 8 बजे
मस्जिद पुलिस लाइन सुबह 8 बजे
औलिया मस्जिद सदर बाजार सुबह 8 बजे
जामा मस्जिद जेल रोड सुबह 8.30 बजे
जामा मस्जिद चिलबिला सुबह 8.30 बजे
जामा मस्जिद कटरामेदनीगंज सुबह 8.30 बजे
जामा मस्जिद सिटी प्रतापगढ़ सुबह 8.30 बजे
मस्जिद ईदगाह गोड़े सुबह 8.30 बजे
जामे अशरफ खुशखुशवापुर बलीपुर सुबह 8.30 बजे
मस्जिद बेगमवार्ड सुबह 9 बजे
मस्जिद चौक बुधई बजाजा सुबह 9.30 बजे
वर्जन------------
चांद दिख गया है। इंशाल्लाह शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी।
मौलाना ताजदार अहमद, अध्यक्ष माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी
इनसेट----- 000
शहर में ईदुल फितर की नमाज का समय
000
मस्जिद का नाम -------- समय
ईदगाह भुलियापुर सुबह 9 बजे

मस्जिद शिया सुबह 10 बजे
नूरी मस्जिद कोतवाली के पीछे सुबह 6 बजे
अबुल कलाम भंगवा चुंगी सुबह 6.30 बजे
शेख जी किफायतउल्ला रोड पंजाबी मार्केट सुबह 7.30 बजे
चांद तारा पल्टन बाजार सुबह 7.30 बजे
अहले हदीश टीवी हॉस्पिटल सुबह 7.30 बजे
कचहरी मस्जिद सुबह 7.30 बजे
मस्जिद सिद्किया अचलपुर सुबह 8 बजे
हाफिज अल्ला रक्खू पाइक रोड सुबह 8 बजे
गुलशने मदीना मस्जिद पल्टन बाजार सुबह 8 बजे
मस्जिद पुलिस लाइन सुबह 8 बजे
औलिया मस्जिद सदर बाजार सुबह 8 बजे
जामा मस्जिद जेल रोड सुबह 8.30 बजे
जामा मस्जिद चिलबिला सुबह 8.30 बजे
जामा मस्जिद कटरामेदनीगंज सुबह 8.30 बजे
जामा मस्जिद सिटी प्रतापगढ़ सुबह 8.30 बजे
मस्जिद ईदगाह गोड़े सुबह 8.30 बजे
जामे अशरफ खुशखुशवापुर बलीपुर सुबह 8.30 बजे
मस्जिद बेगमवार्ड सुबह 9 बजे
मस्जिद चौक बुधई बजाजा सुबह 9.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed