फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   test for job in city

सफाईकर्मी बनने के लिए उच्च डिग्री धारकों ने भी बहाया पसीना

Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
test for job in city
job
नगर पालिका में सफाईकर्मी बनने के लिए बुधवार को उच्च शिक्षा की डिग्री धारण करने वाले भी पहुंचे। हाथ में फावड़ा उठाने के साथ ही झाड़ू भी उठा ली। शहर के नालों व सड़कों की सफाई करने में कोई झिझक नहीं दिखाई। इसे लेकर हादीहाल से लेकर नगर पालिका परिषद तक लोगों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन


नगर पालिका से संविदा पर 34 सफाईकर्मियों के तैनाती का आवेदन मांगा गया था। तकरीबन साढ़े 18 हजार लोगों ने आवेदन किया है। बुधवार से सफाईकर्मी बनने की परीक्षा शुरू हो गई। नगर के हादीहाल में अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला, ईओ नगर पालिका अवधेश यादव, जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल, डूडा के परियोजना निदेशक व सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की परीक्षा लेते रहे। एक हजार आवेदन करने वालों को बुलाया गया था। जिसमे से सवा छह सौ अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। सफाईकर्मियों के पद पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को टोलियां बनाकर सफाई नायकों के हवाले किया गया। आजाद नगर, केपी कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय समेत शहर के अन्य इलाकों की सफाई कराने के लिए सभी को हाथ में फावड़ा व झाड़ू थमा दी गई। इन अभ्यर्थियों में उच्च डिग्री धारक भी थे। बेरोजगारी का दंश झेल रहे लोगों ने सफाई कर्मचारी बनने के लिए झिझक भी छोड़ दिया। नालों से सिल्ट निकालने के साथ ही सड़कों की सफाई भी करते नजर आए। आला अधिकारी भी बराबर निगरानी करते रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में बरसात होने लगी। जिससे कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा आधी अधूरी ही हो सकी।
विज्ञापन


वहीं सफाई कर्मचारी बनने के लिए महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहीं। पहले मौखिक परीक्षा से सभी को दो चार होना पड़ा। इसके बाद सभी को शहर की सफाई के लिए भेज दिया गया। वे भी   परीक्षा में पास होने के लिए हाथों में झाड़ू उठा लीं। वहीं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने बताया कि वैसे तो सभी को बुलावा पत्र भेजा गया है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची भी परिसर में लगा दी गई है। इसके अलावा गैर जनपद या जिले के लोग एनआईसी पर नगर पालिका की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण देख सकते हैं। यदि कोई अपरिहार्य कारणों से परीक्षा देने से वंचित हो जाता है तो उसे अंतिम दिन मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed