{"_id":"65636d195f5719bd2e063435","slug":"ten-new-hospitals-will-operate-in-the-new-year-patients-will-get-relief-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-268694-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नए वर्ष में संचालित होंगे दस नए अस्पताल, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नए वर्ष में संचालित होंगे दस नए अस्पताल, मरीजों को मिलेगी राहत
Sun, 26 Nov 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को नए वर्ष में दस नए अस्पातल भवन मिल जाएंगे। जहां मरीज अपना उपचार करा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर और कर्मचारियों की तैनाती का इंतजार है। इसके लिए शासन को पत्र भेजकर अनुरोध किया जा चुका है।
जिले में तीन सीएचसी, छह पीएचसी और एक 50 बेड का संयुक्त अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो चुका है। कार्यदायी संस्था दिसंबर में सभी अस्पताल भवन विभाग को हैंडओवर कर देगी। छितपालगढ़ में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र था। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो गया है।
इसी तरह डेरवा और जामताली में सीएचसी भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लालगंज में 50 बेड अस्पताल का भवन तैयार हो चुका है। भदरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2024 में सभी निर्माणाधीन भवनों में मरीजों के उपचार की व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है। इससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को घर के करीब ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। नए वर्ष में संचालित होने वाले अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों संग कर्मचारियों की मांग पत्र शासन के पास भेजा जा चुका है।
-- -- --
पीएचसी पर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज की सुविधा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 54 प्रकार की जांच के लिए पैथोलॉजी होगी। मरीजों की जांच करने के लिए एलटी की तैनाती की जा रही है। अब तक पैथोलाॅजी न होने के कारण मरीजों को जांच और इलाज कराने के लिए सीएचसी तक जाना पड़ता था।
-- -
शासन के पास भेजा गया चिकित्सकों की मांग पत्र पर एक नजर
स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक कर्मचारी
छह पीएचसी 10 16
तीन सीएचसी 30 80
50 बेड अस्पताल 12 30 कर्मचारी