फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ten hours power cut

दस घंटे गुल रही बिजली, तड़पे शहरी

Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Mon, 08 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ten hours power cut
बागपत के विद्युत उपकेंद्र पर काम करते कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रविवार को शहरी बिजली-पानी के लिए तड़प गए। भुपियामऊ से शहर आने वाली मेन लाइन की मरम्मत के लिए विभाग ने छह घंटे आपूर्ति बाधित रहने की बात अफसरों ने कही थी, लेकिन दस घंटे कटौती की गई। सुबह दस बजे गुल हुई बिजली रात आठ बजे आई। इससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। दिनभर लोगों को पानी भी नहीं मिल सका।

दशहरा पर्व को लेकर शहर में अनुरक्षण का कार्य चल रहा है। तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। रविवार को भुपियामऊ से शहर आई मेन लाइन का कार्य चला। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही कार्य शुरू हुआ तो आपूर्ति ठप कर दी गई। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। सुबह 10 बजे से विद्युत विभाग की टीम कार्य में जुटी तो उसे दुरुस्त करने में 10 घंटे लग गए। रात करीब 8 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। ऐसे में शहर में दिनभर लोग बिजली न होने से गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन


घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। धूप तल्ख होने से लोगों को बाहर भी राहत नहीं थी। शाम चार बजे तक भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी। मुहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। पेयजल की आपूर्ति भी ठप रही। जलापूर्ति न होने से लोग घरों से निकलकर मुहल्लों में स्थित हैंडपंप पर बाल्टी लेकर पानी के लिए मशक्कत करते नजर आए। रात करीब 8 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की संास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम रोडवेज बस अड्डे के समीप विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा। संयोग ही था कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना पर करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद विद्युत विभाग की टीम इसे दुरुस्त कर सकी। इससे कई मुहल्लों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed