फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tempreture down cold in belha

शीतलहर से कांपा बेल्हा

Mon, 26 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
tempreture down cold in belha
न्‍यूूज

विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद बेल्हा भी शीतलहर की चपेट में आ गया है। सीजन में पहली बार सर्दी रौ में आई है। सोमवार को जहां दिनभर धुंध और कोहरे की चादर आसमान में तनी रही, वहीं बर्फीली हवाएं शरीर को बेधती रहीं। गलन भरी ठंड से लोग कांप गए। दिनभर कोहरा छाए रहने  सूर्यदेव के  दर्शन नहीं हुए। इधर पछुवा हवाओं के चलते से गलन बढ़ने के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए। ठंड से बचने के  लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के विभिन्न बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर लोग अलाव के पास खड़े होकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे।

शरीर को हिला देने वाली ठंड ने सोमवार को दस्तक दे दी। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और पछुवा हवाओं के तेजी से सक्रिय होने के बाद शीतलहर शुरू हो गई। ठंड ने पहली बार लोगों को हिलाकर रख दिया। सुबह छाया रहने वाला घना कोहरा पछुवा हवाओं के प्रभाव से थोड़ा हल्का हुआ, मगर दिनभर धुंध बनी रही। शीतलहर से बचने के  लिए बूढ़े और बच्चे सभी जहां गर्म कपड़ों में लिपटे रहे, वहीं ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों ने अलाव के सहारे ठंड काटी। दिनभर सूर्यदेव के नहीं निकलने और धुंध छाए रहने से खांसी और दमा के मरीजों के अस्पताल पहुंचने का दौर जारी रहा। अब तक पड़ी ठंडी में सबसे सर्द दिन सोमवार का रहा। सुबह जहां सौ प्रतिशत नमी रही तो दोपहर में भी 96 प्रतिशत पर टिकी रही। पछुवा हवाओं के चलने से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 12.5 पर रिकार्ड किया गया तो अधिकतम तापमान में 15.5 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होेने वाली बर्फबारी से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दो जनवरी को खुलेंगे आठ तक के स्कूल
शीतलहर और कोहरे को देखते हुए डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जिले के सभी कक्षा एक  से आठ तक  के स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया है। उन्होंने बीएसए से परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, संस्कृत बोर्ड के स्कूलों पर सख्ती से लागू कराने को कहा है। उधर, डीएम डॉ. आदर्श सिंह और सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को 26 दिव्यांग बच्चों को स्वेटर बांटा। डीएम ने दिव्यांगों के कैंप में 27 दिसंबर से एक जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से दर्जन भर से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सोमवार सुबह से शुरू हुई शीतलहर की चपेट में आने से दर्जनभर से अधिक लोग बीमार पड़ गए। इनमें एक ही परिवार के चार लोग भी शामिल हैं। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाली के भगेसरा गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रेखा देवी (35), बेटी लकी (5),  आदित्य (9) व बेटी खुशी (10) को ठंड लग गई। इससे चारों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत देखकर परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, चकपतेली निवासी खुशी (4) पुत्री आशीष, महेशगंज थाना के खुशहा निवासी रजवंती (65) पत्नी बाबूलाल, नगर कोतवाली के श्रीकांतपुर निवासी बबिता (20) पत्नी आशीष, कोहड़ौर के सुजानगढ़ निवासी विद्यादेवी (30) पत्नी राजकुमार, कटरामेदनीगंज निवासी आदित्य (दो माह) पुत्र राजेन्द्र, कुसुमी निवासी मोनी (23) पुत्री अशोक, जेठवारा निवासी प्रतिमा (17) पुत्री राघवराम, रंजितपुर चिलबिला निवासी निर्मला देवी (60) पत्नी बलवंत सिंह, दहिलामऊ निवासी ईसू (2) पुत्र विपिन, कंधई थाना के पूरे नेवली निवासी मिठाई लाल (60) व पूर्वी सहोदरपुर निवासी अरसिया बानों (8) पुत्री इसरार को ठंड लग गई। इससे हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed