फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tempreture down, cold hit the life

पछुआ हवा से गिरा पारा, कांपे लोग

Sat, 10 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
tempreture down, cold hit the life
न्‍यूूज

विज्ञापन
पछुवा हवाओं के कारण शनिवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान घटकर 8.5 डिग्री सेल्सियस  पर पहुंच गया। सुबह आसमान में कोहरे की चादर तनी रही तो दिनभर गलन ने भी परेशान किया। दिन और रात के तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई। इससे लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए।  दोपहर करीब ढाई बजे निकली गुनगुनी धूप भी हवाओं के आगे बेअसर साबित हुई। लोगों छतों पर और घरों से बाहर निकले, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी।

शनिवार की सुबह एक बार फिर कोहरे की घनी चादर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। शुक्रवार को धूप होने से लोग मौसम सामान्य होने की उम्मीद कर रहे थे, मगर शनिवार को एक बार फिर ठंड ने लोगों को कंपा दिया। घना कोहरा छाए रहने से जहां आवागमन प्रभावित रहा, वहीं गलन भरी ठंड से लोग कांपते रहे। हाईस्कूल और इंटरकॉलेजों के खुले होने से छात्र-छात्राएं घने कोहरे में स्कू ल जाने को मजबूर हुए। दोपहर करीब ढाई बजे हल्की धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पछुवा हवाओं की चाल बिगड़ते ही गलन भरी ठंड का दौर प्रारंभ हो गया। ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए दिनभर अलाव के सहारे बैठे रहे, जबकि शहरी इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले।
विज्ञापन


शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से तीन पहले जारी हुई गलन भरी ठंड एक बार फिर प्रारंभ हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान खिसककर  8.5डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुवा हवाओं के सक्रिय होने से गलन भरी ठंड का दौर एक बार फिर प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की प्रतीक्षा में ठंड से पथरा गईं आंख
कोहरे की धुंध ने ट्रेनों की स्पीड पर ऐसा ब्रेक लगाई है कि इंतजार में यात्रियों की आंखें पथरा गई हैं। कड़ाके की ठंड में प्लेटफार्म की जमीन पर बैठकर ट्रेनों की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए यात्रियों का बुरा हाल है। ट्रेन की लेटलतीफी से उनकी भूख प्यास ही गायब हो गई है। कब आयेगी ट्रेन और कब पहुंचेंगे घर, इस चिंता ने लोगों की नींद ही गायब कर दी है। रात में आने वाली काशी विश्वनाथ और हरिद्वार एक्सप्रेस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की कमोवेश ही स्थिति रही। उनको रात से स्टेशन पर आकर प्रतीक्षा करनी पड़ी।


कोहरे में ट्र्रेनें समय की पटरी से पूरी तरह से उतर चुकी है। इनकी प्रतीक्षा में परिवार के संग स्टेशन पहुंचने वाले मुसाफिरों का ठंड ने बुरा हाल कर दिया है। रात और दिन स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में ही बीत रहा है। अप और डाउन दोनो साइड की गाड़ियों की स्थिति इस समय बड़ी खराब है। लंबी दूरी के साथ-साथ कम दूरी की गाड़ियां भी कई-कई घंटे विलंब से चल रही है। रात की ट्रेन शाम को और शाम वाली सुबह पहुंच रही है। पिछले कुछ दिनों से ऐसा बराबर हो रहा है। यात्री तो समय से स्टेशन आ जाते हैं। यहां आने के बाद उनको पता चलता है कि ट्रेन घंटेां लेट है। उसके बाद शुरू होने वाले इंतजार खतम होने का नाम नहीं लेता है। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जाती है। बोर्ड पर पहले की लेटलतीफी कुछ देर बाद बढ़ा दी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed