फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   temprature step down

धूप के बाद बढ़ेगी गलन और सर्द होगा मौसम

Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
temprature step down
सर्दी का मौसम
सुबह खिली-खिली धूप का मजा लेने वाले गफलत में न रहें, अभी ठिठुरन भरी कड़ाके की ठंड का दौर बाकी है। ऐसा मौसम विशेषज्ञों का मानना है। अगले सप्ताह हवाओं के  कश्मीर से चलने वाली ठंडी हवाएं जिले तक आ सकती है, और एक बार फिर ठिठुरन भरी ठंड के गिरफ्त में जिले के लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम में अचानक आए बदलाव से लोगों को ठंड से राहत अवश्य मिली है। मगर अभी ठंड का वास्तविक स्वरुप देखने को नहीं मिला है। कश्मीर में हो रही बर्फ बारी से एक बार फिर पूरा जिला ठिठुरन भरी ठंड के गिरफ्त में आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि जल्द ही मौसम में बदलाव आने वाला है। उन्होंने बताया हवाओं के सक्रिय होेने से फिर शीतलहरी और ठिठुरन भरी ठंड के गिरफ्त में बेल्हा आ सकता है। हालांकि शुक्रवार को सुबह की ठंड एक बार फिर बढ़ गई। शुक्रवार को दोपहर में धूप तो निकली मगर मंद-मंद चलने वाली पछुवा हवाएं झकझोरती रही। इससे लोग दिनभर गर्म कपड़े में लिपटे रहे।
विज्ञापन


ठंड से बच्चे की मौत
कुंडा (ब्यूरो)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के हुलास राय का पुरवा गांव निवासी जियालाल के माह भर के बेटे झम्मा को सर्दी लग गई थी। उसका इलाज कई दिनों से चल रहा था। गुरुवार की रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed