फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Temperature reached 44 degrees, diarrhea and viral patients increased

Pratapgarh News: पारा पहुंचा 44 डिग्री, डायरिया और वायरल के बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 44 degrees, diarrhea and viral patients increased
जिले में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी और लू के कारण लोेग डायरिया, डिहाइड्रेशन व वायरल की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में .20 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

हीट वेब के कारण रविवार को इमरजेंसी वार्ड में डायरिया, डिहाइड्रेशन व वायरल के सात मरीज इमरजेंसी पहुंचे। वहीं बाल रोग विभाग में उल्टी-दस्त व वायरल संक्रमित 22 बच्चे पहुंचे। जिले के पीएससी और सीएचसी में भी डायरिया व अन्य संक्रमण के 25 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों में डायरिया व वायरल का संक्रमण सबसे अधिक है। अति गंभीर बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को धूप से बचाव की सलाह दी जा रही है। लोग अधिक उल्टी व दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि हीट वेब के कारण डायरिया का संक्रमण बढ़ रहा है। लोग नियमित अंतराल पर पानी और ओआरएस के इस्तेमाल करें। दोपहर 12 से चार बजे तक बाहर नहीं निकलें। अगर धूप में निकल रहे हैं तो पूरे शरीर को ढंक कर निकलें। हल्के रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में गर्म हवाएं चल रही हैं। तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed