फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   temperature drops due to rain no relief from humidity

बारिश से लुढ़का तापमान, उमस से राहत नहीं

Mon, 29 Jun 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
temperature drops due to rain no relief from humidity
temperature drops due to rain no relief from humidity - फोटो : PRATAPGARH
रविवार को बारिश से तापमान लुढ़क गया। दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही, मगर पुरवा हवाओं के चलते लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 40 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

रविवार को भोर में आसमान में डेरा जमाए बादलों ने झमाझम बरसात की। सुबह 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम तापमान 24.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। सूर्यदेव थोड़ी देर के लिए बादलों के बीच से निकले तो उमसभरी गर्मी बढ़ गई। लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। शहर के बाबागंज, भगवाचुंगी, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, रोडवेज बसअड्डा, घंटाघर सहित अन्य बाजारों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। पंखे व कूलर की हवा से राहत नहीं मिल रही थी। न घर में सुकू न था न ही बाहर। लोग पसीने से तरबतर रहे। दिनभर पुरवा हवाओं की सक्रियता बनी रही। इससे उमस बरकरार रही। शाम को बादलों की सक्रियता बढ़ गई। मगर उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं की सक्रियता से उमसभरी गर्मी का असर रहा। बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह जलजमाव व किचपिच से आवागमन में दिक्कत
शहर में बारिश से जगह-जगह जलजमाव व किचपिच से लोगों को दिक्कत हुई। शहर के बेगमवार्ड, विवेकनगर, शिवजीपुरम, दहिलामऊ, सिप्तैनरोड मोहल्लों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed