{"_id":"643ee5a8cdc9508b160ee604","slug":"temperature-44-degree-embers-raining-on-the-roads-pratapgarh-news-c-3-1-107584-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तापमान 44 डिग्री, सड़कों पर बरस रहे अंगारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तापमान 44 डिग्री, सड़कों पर बरस रहे अंगारे
Wed, 19 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
माडल रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के बैठने के स्थान पर गर्मी में दिन भर रहती है धूप। संवाद
पांच वर्ष बाद अप्रैल में कड़क गर्मी, तपिश से तवा की तरह तपीं सड़कें
चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान, बाहर निकले लोगों की झुलस रही त्वचा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सूरज अप्रैल में ही तमतमाने लगा है। कड़क हुई धूप से बाहर निकले लोगों की त्वचा को झुलसा रही है। चिलचिलाती सूखी गर्मी से लोग परेशान हैं। मंगलवार को तापमान लगातार तीसरे दिन 44.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस बार गर्मी ने सारे रिकार्ड अप्रैल महीने में ही तोड़ दिए हैं। अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है।जानकारों के मुताबिक इस तरह की गर्मी मई-जून में होती है। अभी कुछ दिनों तक इस तरह का मौसम रहेगा। बुधवार को सबसे अधिक गर्म दिन हो सकता है। पारा 45 डिग्री पार पहुंचने का अनुमान है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर दिन में सन्नाटा हो रहा है। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग कपड़ों से चेहरा बांध कर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उनके शरीर के खुले हिस्से तेज धूप से झुलस रहे हैं।
विज्ञापन
बढ़ी मरीजों की संख्या
मेडिकल कॉलेज सहित सीएचसी, पीएचसी पर गर्मी व लू की चपेट में आने से मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत इजाफा हो हुआ है। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में पेट दर्द, उल्टी, दस्त वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्पतालों में लगभग सभी बेड फुल हो गए हैं। चिकित्सक लोगों को तेज धूप में बचाव, शरीर पानी की कमी न होने देने को कह रहे हैं। लोगों को तरबूज, ककड़ी, छाछ, खीरा खाने की सलाह दी जा रही है। लू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे व बुजुर्ग आ रहे हैं। लिहाजा उन्हें बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
गर्मी बढ़ने से बाजार में ठंडे पेेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पांच वर्ष पहले अप्रैल में ऐसी गर्मी पड़ी थी। इस साल भी गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। वर्ष 2018 में 18 अप्रैल को तापमान 44.1 डिग्री मापा गया था।
वर्जन-- -- -- --
एक सप्ताह के अंदर तापमान में अचानक वृद्धि हुई है। हालात ऐसे ही रहे तो तापमान और बढ़ सकता है। अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। वातावरण में नमी का स्तर कम होने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और तापमान में वृद्धि के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में तेज आंधी और बारिश भी हो सकती है, यह हवाओं के रुख पर निर्भर करेगा।
देशराज मीना, मौसम वैज्ञानिक।

वर्जन