{"_id":"59b189b54f1c1bfd7f8b4cfd","slug":"tells-their-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यगढ़ के लोगों ने रोक ली डीआरएम की स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यगढ़ के लोगों ने रोक ली डीआरएम की स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यगढ़ कोहड़ौर के ग्रामीणों ने गुरुवार शाम करीब चार बजे फैजाबाद से प्रयाग जा रहे डीआरएम सतीश कुमार की स्पेशल ट्रेन रोक ली। क्रॉसिंग बनाए जाने की मांग को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद डीआरएम प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां किसी को उनके रुकने की उम्मीद नहीं थी। उनकी ट्रेन खड़ी होने के बाद अफसर और कर्मचारी पसीने-पसीने हो गए। डीआरएम ने दो और तीन नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद रनिंगरूम और रेलवे अस्पताल का जायजा लिया और गंदगी देख एडीएन की जमकर फटकार लगाई। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर गंदगी देख स्टेशन अधीक्षक को फटकारा।
डीआरएम सतीश कुमार तीन दिन पहले प्रतापगढ़ आए थे। उन्होंने प्लेटफार्म के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया था। एडीएन को मानवरहित रेलवे क्रॅासिंग को बंद करवाने का निर्देश दिया था। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। गुरुवार को डीआरएम को फैजाबाद से प्रयाग जाना था। वे रेलवे ट्रैक के साथ स्टेशनों का भी निरीक्षण कर रहे थे। सुलतानपुर में निरीक्षण करने के बाद प्रतापगढ़ के लिए चल पड़े। प्रतापगढ़ के अफसरों को बताया कि वह सीधे प्रयाग जाएंगे। बताते हैं कि डीआरएम कोहड़ौर के सूर्यगढ़ गांव के पास पहुंचे तो कई वर्षों से रेलवे क्रॉसिंग की मांग कर रहे गांव के श्रीधर दुबे, गिरजाशंकर, श्रवण कुमार, भानू प्रकाश, गोविंद तिवारी, सीताराम, बसंतलाल बर्मा आदि लोग रेल पटरी पर एकजुट होकर खड़े हो गए। पटरी पर भीड़ देखकर डीआरएम ने ट्रेन रुकवा ली। श्रीधर दूबे ने सूर्यगढ़ रेलवे क्रासिंग खोलने एवं अंदर ग्राउंड रास्ता बनाने के लिए डीआरएम कोे ज्ञापन सौंपा। डीआरएम ने लोगों को समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।