फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teenager was shot dead

किशोर की गोली मारकर की गई थी हत्या

Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
teenager was shot dead
मृत लकी प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
सत्रह दिन पहले घर से गायब लकी प्रजापति की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को सरायसुजान के नाले में फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान इसका खुलासा हुआ। उसके सिर में दो बुलेट फंसी मिलीं। डाक्टरों के अनुसार पांच दिन पहले उसकी हत्या की गई थी। उधर, घटना से नाराज लोगों ने सोमवार को मानधाता थाने के सामने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के सरायसुजान निवासी लकी प्रजापति (17) पुुत्र सुरेश प्रजापति अपने घर से 16 जनवरी को दोपहर में निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मानधाता पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खामोश हो गई। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे, मगर कहीं पता नहीं चला। रविवार की शाम सरायसुजान में मुजम्मिल के ईट-भट्ठे के पास स्थित नाले में लकी का शव मिला।
विज्ञापन

जेब में मिले आधारकार्ड व कपड़े से उसकी
पहचान हुई। इकलौते बेटे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात पुलिस की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने शव का एक्सरे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके सिर में दो बुलेट फंसी मिलीं। डाक्टरों के अनुसार करीब पांच दिन पहले उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद शव नाले में फेंका गया है। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि काल डिटेल मंगाई गई है। उसकी हत्या क्यों की गई है, इसकी जांच की जा रही है।
तीन बहनों का दुलारा था लकी
लकी सरायसुजान निवासी सुरेश प्रजापति का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें आरती, प्रीती व प्रियंका हैं। लकी सबका दुलारा था। पिता सुरेश मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी हत्या से परिवार के लोग हैरान हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
पुलिस की लापरवाही ने ली लकी की जान
मानधाता के सरायसुजान निवासी लकी प्रजापति के गायब होने के बाद पुलिस हर कदम पर लापरवाही बरतती रही। जिसके चलते लकी को हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया। 17 जनवरी को ग्रामीणों के दबाव पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खामोश हो गई। लकी के परिवार के लोग लगातार अनहोनी की आशंका जताते रहे।
लकी के बालिग और नाबालिग होने के बारे में जानकारी जुटाने में ही मानधाता पुलिस को पांच दिन लग गए। जब पुलिस को पता चला कि लकी अभी नाबालिग है तो कागजी घोड़ा दौड़ाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद भी पुलिस ने उसकी खोजबीन करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए डीसीआरबी को तस्वीर भेज दी। यदि मानधाता पुलिस ने लकी को खोजने के लिए गंभीरता से प्रयास किया होता तो उसकी जान बच सकती थी।

मानधाता थाने के सामने किशोर का शव लेकर धरने पर बैठे सराय सुजान के ग्रामीण व परिजन।

मानधाता थाने के सामने किशोर का शव लेकर धरने पर बैठे सराय सुजान के ग्रामीण व परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

मानधाता के सराय सुजान में युवक के घर जुटी भीड़।

मानधाता के सराय सुजान में युवक के घर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed