फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenager falls in drain, slips life

पैर फिसलने से नाले में गिरी किशोरी, चली गई जान

Wed, 29 Jul 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager falls in drain, slips life
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में नाले में डूबने से मृत किशोरी करिश्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में घर से शौच के लिए निकली किशोरी पैर फिसलने से नाले में जा गिरी। गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धौरहरा निवासी करिश्मा (16) पुत्री सूर्यमणि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से करीब दो सौ मीटर दूर नाले की तरफ शौच के लिए गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरी। गहरे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद शौच को गए ग्रामीणों ने नाले में किशोरी की लाश देखी तो परिजनों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपुर देवसरा एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शौच के लिए गई किशोरी की पैर फिसलने से नाले के पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार के खिलाफ अपहरण व पास्को एक्ट की रिपोर्ट
दलित किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण, एससीएसटी व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के बेला निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि 23 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को चार लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महदहा निवासी राजकमल, तेजबहादुर, शिवबहादुर व महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मारपीट में जानलेवा हमला व बलवा की रिपोर्ट
रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला व एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पट्टी थाना क्षेत्र के बींद में सोमवार को शुभम सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह तथा मुकेश पुत्र रामअजोर के बीच रंजिश के चलते मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर पुलिस ने शुभम की तहरीर पर मुकेश, विनोद, रमेश, सुमित व नवनीत के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला तथा मुकेश की तहरीर पर हेमंत सिंह, शिवम, शुभम, सौरभ व भोपाल सिंह के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed