{"_id":"633746bdb804fc455e4de421","slug":"teenager-escaped-from-police-custody-family-members-blocked-in-front-of-police-station-accusing-him-of-murder-pratapgarh-news-ald3428543110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला किशोर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला किशोर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया रोड
सार
पुलिस अभिरक्षा में रहा किशोर लघुशंका करने के बहाने भाग निकला।हालांकि ग्रामीण कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे।सीओ पवन त्रिवेदी ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द उसकी खोज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
थाने से गायब हुए किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर बाघराय बाजार में जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
पुलिस अभिरक्षा में रहा किशोर लघुशंका करने के बहाने भाग निकला। उसके गायब होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। इस पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। चार घंटे बाद सीओ के समझाने पर जाम खत्म हुआ।
बाघराय थाना क्षेत्र के अवतारपुर गांव निवासी सचिन सरोज (17) पुत्र हरिश्चंद्र गांव की ही एक लड़की को लेकर एक माह पूर्व सूरत चला गया था। लड़की के परिजनों ने शिकायत की तो पुलिस ने दोनों को गुजरात के सूरत से बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन से उन्हें थाने में रखा था।
28 सितंबर की रात सचिन लघुशंका करने के बहाने बाहर निकला। फिर गार्ड को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने मामले को छिपाए रखा। शुक्रवार को इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन थाने पहुंच गए। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर शुक्रवार को सुबह ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर थाने पहुंचे और घेराव करते हुए रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
थाने के सामने रास्ता रोककर बैठे ग्रामीणों की वजह से बाघराय बाजार में जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को मनाने में जुट गई। हालांकि ग्रामीण कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि सचिन की हत्या कर फेंक दिया गया है। बवाल की आशंका में कई थानों की फोर्स बुला ली गई।
सीओ पवन त्रिवेदी ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द उसकी खोज करने का आश्वासन दिया। सचिन की मां सुमेरा देवी ने थाने में लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।