फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Team reached village to investigate development work

विकास कार्यों की जांच के लिए गांव पहुंची टीम

Sun, 14 Feb 2021 12:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Team reached village to investigate development work
Team reached village to investigate development work
विकास कार्यों की जांच के लिए गांव पहुंची टीम
विज्ञापन

पट्टी। विकासखंड आसपुर देवसरा के पूरे बंसीधर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की गई थी। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को डीएम की तरफ से गठित की गई टीम जांच करने के लिए गांव पहुंची। टीम को गांव में शौचालय, आवास समेत अन्य विकास कार्यों में कमी नजर आई।
विकासखंड आसपुर देवसरा के पूरे बंशीधर गांव निवासी अजय पांडे ने गांव में विकास कार्यों में भारी घोटाले की आशंका जाहिर करते हुए उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को तीन माह के भीतर विकास कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। डीएम ने गांव में कराए गए कार्यों की जांच के लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी रंग बहादुर वर्मा, मनरेगा जेई तथा पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी को मिलाकर तीन सदस्यीय टीम गठित की। शनिवार को टीम ने गांव में विकास कार्यों की जांच की।
विज्ञापन

शौचालय आवास, खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्यों की जांच करने के साथ ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने टीम के सामने अनियमितता के आरोप लगाए। इस पर टीम ने निवर्तमान प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार बनाने के विवाद में मारपीट, चार घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा गांव में विवादित जमीन पर दीवार का निर्माण करने को लेकर मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष से तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
रसुलहा गांव निवासी इंद्रदेव मिश्र तथा उनके पुत्र संतोष विवादित जमीन पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। पड़ोसी माताहरख मिश्रा ने इसका विरोध किया। जिस पर पिता-पुत्र लाठी-डंडे लेकर उन उन पर हमलावर हो गए।बीचबचाव को पहुंची पत्नी कृष्णा, बेटी आशु व उनकी वृद्ध मां को भी पीटकर घायल कर दिया। घायल कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। इधर, संतोष पुत्र इंद्रदेव मिश्र ने भी तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, महोखरी गांव की अनीता पत्नी रामलखन को पड़ोसी युवक ने पत्थर मारकर घायल कर दिया। घायल महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
खेत में काम करने गई सास-बहू से मारपीट
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव में खेत में काम करने गई सास-बहू की जमीन के विवाद में पिटाई कर दी गई। महिलाओं ने पुलिस को दी तहरीर में मारपीट के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव की अमरावती देवी पत्नी कालीचरण का आरोप है कि पट्टी कोतवाली के करैला गांव में उसकी जमीन है। जिसमें उसने आलू बो रखा है। शनिवार दोपहर वह बहू के साथ आलू खोद रही थी। इस दौरान पड़ोस के प्रदीप कुमार व अन्य जबरन उसके खेत में नींव खोदने लगे। विरोध करने पर उसकी और बहू की पिटाई कर दी। उनके कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। इधर, क्षेत्र के औराइन गांव निवासी रईसा बानो पत्नी मोहम्मद अब्बास को पड़ोसी पीर मोहम्मद ने कूड़ा फेंकने के विवाद में पीटकर घायल कर दिया।

स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार
पट्टी। पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजन की तीनों इकाइयों के विशेष शिविर के चौथे दिन महाविद्यालय परिसर में पहले सत्र में साफ-सफाई की गई। दूसरे सत्र में शारीरिक श्रमदान किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डॉक्टर आरबी अग्रहरि ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। कार्यक्रम में डॉक्टर केपी सिंह, डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, अरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed