{"_id":"6533f5be6255ccfd6a0bf2d4","slug":"teacher-locked-innocent-child-in-school-and-went-home-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-6318-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मासूम बालक को स्कूल में बंद कर शिक्षक चले गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मासूम बालक को स्कूल में बंद कर शिक्षक चले गए घर
Sat, 21 Oct 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 Oct 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बिहार के प्राथमिक विद्यालय फूलपुर रामा में शुक्रवार को एक मासूम बालक को शिक्षण कक्ष में बंद कर शिक्षक चले गए। तीन घंटे बाद परिजनों को बालक स्कूल में मिला। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचे।
फूलपुर रामा स्थित प्राथमिक विद्यालय में दूसरे बच्चों के साथ मनोज सरोज का तीन साल का बेटा आदित्य सरोज भी पढ़ने गया था। हालांकि उसका नाम स्कूल में पंजीकृत नहीं है। स्कूल में अवकाश होने के बाद सभी बच्चे अपने घर चले गए। आदित्य स्कूल के एक कमरे में ही रह गया। शिक्षक कमरे में ताला बंद कर घर चले गए थे। शाम को परिजन आदित्य की तलाश करने लगे। स्कूल परिसर में पहुंचकर खिड़की से देखा तो वह कमरे में ही रोते हुए मिला। लोगों ने रसाेइयां को बुलाकर कमरे का ताला खुलाया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों को खरी खोटी सुनाई। इस मामले की शिकायत लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी से भी की, लेकिन जांच करने कोई नहीं पहुंचा। प्रधानाध्यापक श्यामलाल मिश्रा ने बताया कि मानवीय चूक की वजह से बालक कमरे में रह गया। वह स्कूल में पंजीकृत भी नहीं है। एबीएसए बंशीधर पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी नही है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।