{"_id":"698b6ebc9ba263238d03fc9e","slug":"teacher-injured-in-scorpio-collision-dies-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-159272-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका मीना देवी की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते रहे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र की मउदारा निवासी 55 वर्षीय मीना देवी पूरे धनऊ स्थित प्रमोद स्मारक जूनियर विद्यालय में निजी शिक्षिका थीं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह साइकिल से विद्यालय पढ़ाने के लिए निकलीं। वह रामनरेश इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर स्कॉर्पियो सवार ने घायल शिक्षिका को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
अस्पताल से चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस बीच परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मां के मौत की खबर मिलने पर झांसी विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाला बेटा घर के लिए रवाना हो गया। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।