{"_id":"65621cbf5e13ae4626080d66","slug":"tb-hospital-will-be-demolished-hostel-will-be-built-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-268027-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ढहाया जाएगा टीबी अस्पताल, बनेगा हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ढहाया जाएगा टीबी अस्पताल, बनेगा हॉस्टल
Sat, 25 Nov 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पीछे बना टीबी अस्पताल, ड्रग वेयर हाउस और हॉस्टल पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। शासन के आदेश पर इसे ढहाकर छात्रो के लिए हॉस्टल बनाने की कवायद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी है। इससे क्षय रोगियों की परेशानी बढ़ेगी क्योंकि जिले में यही एक टीबी का अस्पताल है।
जिले में वर्षों पुराना इकलौता टीबी अस्पताल है। यहां जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था है। लेकिन भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसका संचालन मेडिकल कॉलेज प्रशासन कर रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी अस्पताल को ढहाने के लिए शासन की ओर से आदेश मिल गया है।
नए साल में इसे ढहाकर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल तैयार किया जाएगा। उसके ठीक बगल बने स्टाफ नर्स का हॉस्टल भी जर्जर है। मौजूदा समय में यहां कोई नहीं रहता। सीएमओ ने उसे ड्रग वेयर हाउस बना दिया है। इसे खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दी गई है।