{"_id":"61f2ac7acef7013a635f94f5","slug":"talked-to-husband-on-phone-then-hanged-himself-in-the-room-pratapgarh-news-ald32578439","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से फोन पर की बात, फिर कमरे में लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से फोन पर की बात, फिर कमरे में लगा ली फांसी
विज्ञापन
suicide
परिवार के गुजर-बसर के लिए लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक का पत्नी रेखा (24) से किसी बात को लेकर मोबाइल फोन पर ही विवाद होने लगा। जिससे नाराज होकर विवाहिता ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को दूसरे दिन इसकी जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के मकईपुर निवासी राजू लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार की देर रात उसका पत्नी रेखा से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान विवाद होने लगा। इसके बाद गुस्से में आकर रेखा अपने कमरे में चली गई। पति से विवाद के बाद क्षुब्ध रेखा ने साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। उस समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। बुधवार की सुबह जब रेखा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी सास आवाज लगाने लगी।
इसके बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। वह कमरे की ओर गई तो अंदर का नजारा दंग रह गई। रेखा का शव फंदे पर झूल रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका रेखा की चार साल पहले शादी हुई थी। उसका मायका देल्हूपुर पड़ाव में है। शादी के बाद उसे एक बेटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजू भी घर के लिए रवाना हो गया।