फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Talked to Chandrashekhar, after 28 hours, the family got ready for the last rites

28 घंटे बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

Wed, 05 Oct 2022 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:22 AM IST
सार

माहौल तनावपूर्ण देख तीन थानों की पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह निवासी जगरूप की पिटाई से मौत के मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कुलदीप मिश्रा, संदीप मिश्रा और मुन्ना पाल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद सीओ दिलीप सिंह ने स्थानीय भीम आर्मी के नेताओं से चंद्रशेखर की बात कराई। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय लग रहे नारा चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Talked to Chandrashekhar, after 28 hours, the family got ready for the last rites
उडैयाडीह बाजार में अधेड़ का शव दुसरे दिन भी रखकर बैठे रहे परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

दुर्गा पूजा पंडाल में पंखा गिराने के आरोप में पिटाई से जान गंवाने वाले जगरूप का अंतिम संस्कार आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर के हस्तक्षेप के बाद हो सका। 28 घंटे तक पुलिस प्रशासन परिजनों के मान मनौव्वल में जुटा रहा। मगर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े थे। उनके समर्थन में बसपा व भीम आर्मी सेना के पदाधिकारी भी कार्रवाई की जिद पर डटे रहे। माहौल तनावपूर्ण देख तीन थानों की पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह निवासी जगरूप की पिटाई से मौत के मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कुलदीप मिश्रा, संदीप मिश्रा और मुन्ना पाल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन डीएम को मौके पर बुलाने, आर्थिक मदद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े रहे। पुलिस का तमाम प्रयास नाकाम रहा।परिजनों के समर्थन में बसपा व भीम आर्मी की टीम भी उतर पड़ी। घटना को राजनैतिक रंग दिया जाने लगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भी गांव पहुंचे एसडीएम पट्टी देशदीपक व सीओ दिलीप सिंह परिजनों समेत अन्य लोगों से कई राउंड बातचीत किए मगर कामयाबी नहीं मिली। दोपहर में पहुंचे प्रमुख बेलखरनाथ सुशील सिंह ने परिजनों को अपनी ओर से आर्थिक मदद दी। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तैयार किया। मगर वहां पहुंचे भीम आर्मी के बड़े पदाधिकारियों ने कई मांगें पूरी करने का ज्ञापन दिया। चेताया कि मांग पूरी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दिलीप सिंह ने माहौल तनावपूर्ण देख कंधई, रानीगंज से फोर्स बुला ली। अंतिम संस्कार में रोड़ा बन रहे भीम आर्मी के पदाधिकारियों को समझाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा ने आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर से बात की। जिसके बाद सीओ दिलीप सिंह ने स्थानीय भीम आर्मी के नेताओं से चंद्रशेखर की बात कराई।
तब जाकर अंतिम संस्कार के लिए लोग तैयार हुए। 28 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन बेलखरनाथ घाट लेकर रवाना हुए। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है। अन्य की तलाश में टीम लगी हुई है।

जमीन की तलाश करती रही राजस्व विभाग की टीम
जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम पट्टी व सीओ दिलीप सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में जमीन की तलाश करती रही। ग्राम प्रधान अरुण कुमार सोनी राजस्व विभाग की टीम के साथ जुटे रहे। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय लग रहे नारा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed