{"_id":"6442e2698a66e7b3c7005294","slug":"symptoms-of-kovid-found-in-the-pharmacist-of-ayurveda-hospital-pratapgarh-news-c-3-1-110275-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बेपटरी मालगाड़ी के डिब्बे में निकला 1320 बोरी सीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बेपटरी मालगाड़ी के डिब्बे में निकला 1320 बोरी सीमेंट
Sat, 22 Apr 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
चिलबिला जंक्शन पर 9 दिन पहले बेपटरी हुई मालगाड़ी के वैगन से शुक्रवार को 1,320 बोरी सीमेंट निकाली गईं। दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के वैगन से सीमेंट उतारकर दूसरे वैगन में लादकर बस्ती भेजा गया। सीएमआई नीरज सोमवांशी की देखरेख में दिन भर कार्य होता रहा।
बीते 13 अप्रैल की देर शाम सीमेंट लादकर प्रतापगढ़ से बस्ती जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा चिलबिला जंक्शन पर पटरी से उतर गया। जांच में तमाम आरोप और प्रत्यारोप के चलते बेपटरी मालगाड़ी को सुरक्षित स्थान यार्ड में खड़ा कर दिया गया था। शुक्रवार को बेपटरी मालगाड़ी के डिब्बे से सीमेंट की 1,320 बोरियां उतरवाकर दूसरे वैगन में लादकर बस्ती भेजा गया। सीएमआई नीरज सोमवांशी ने एसएस चिलबिला व आरपीएफ को पत्र देकर देखरेख की बात कही थी। रेल विभाग के अनुसार बेपटरी वैगन को जांच के लिए वर्कशाॅप भेजा जाएगा।