{"_id":"6442e13bff14194ab206f7d4","slug":"symptoms-of-covid-found-in-the-pharmacist-of-ayurveda-hospital-pratapgarh-news-c-3-1-109957-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आयुर्वेद चिकित्सालय के फार्मासिस्ट में मिले कोविड के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आयुर्वेद चिकित्सालय के फार्मासिस्ट में मिले कोविड के लक्षण
Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मुख्यालय के बाद अब गांव में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। आयुर्वेद चिकित्सालय के फार्मासिस्ट का एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या छह हो गई है। इनमें से दो मरीज प्रयागराज में भर्ती हैं।
कोहड़ौर के रामापुर आयुर्वेद चिकित्सालय का फार्मासिस्ट सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित था। साथियों ने एंटीजन जांच कोहड़ौर सीएचसी में कराया। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उसको होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। हालांकि कोविड की स्पष्ट रूप से पुष्टि आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद ही होगी।
होम आइसोलेट मरीजों की कंट्रोल रूम से ली जा रही जानकारी
प्रभारी सीएमओ आरपी गिरी ने बताया कि कोविड संक्रमितों के परिजनों का सैंपल लेकर जांच कराया जा रहा है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इसके साथ ही दिन में दो बार कोविड कंट्रोल रूम से मरीजों के पास फोन कर सेहत की जानकारी ली जाती है।