{"_id":"1d4db56657af7f25b3ca5652cb22f23a","slug":"swami-vivekanad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिवस के रूप में मना विवेकानंद का जन्मदिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिवस के रूप में मना विवेकानंद का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस सोमवार को ‘युवा दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को युग पुरुष बताया। सृजना साहित्यिक संस्था के बैनर तले दहिलामऊ में हुए कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे युग पुरुष बताया। पूर्व एडीआईओएस डा.दयाराम मौर्य ने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में स्वामी विवेकानंद का महान योगदान था। जीजीआईसी बरहदा के प्रिंसिपल डा.विंध्याचल सिंह ने देश में वैचारिक क्रांति का जनक बताते हुए युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर डा. राममिलन यादव, रामानुज पाल, अनिल सिंह, राधेश्याम, राजबली, विजय यादव, आकाश यादव, जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
डीएवी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमडीपीजी कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष एसएन पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को नई राह दिखाई। समाजसेवी रामफेर राही ने विश्व की दिशा और दशा बदलने की बात कही। जिला समन्वयक समर बहादुर सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। इस मौके पर प्रियांचल शुक्ल, अनुपमा द्विवेदी, राजशर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, राधेश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिन्दू युवा वाहिनी, भाजपा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद स्थित चौराहे पर स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अनुराग सिंह, धीरज ओझा, अच्युतानंद पांडेय, नितेंद्र चडढा, आलोक गर्ग, विजय शुक्ल, सौरभ सिंह, आशीष सिंह, सचिन शुक्ला, देवेश पांडेय, रंजीत सिंगा, राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमडीपीजी में सामूहिक ऊंची उड़ान संस्था के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर नि:शक्त बच्चों को सम्मानित किया गया। डा. विनोद शुक्ल और अरविंद मिश्र ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर पंकज, प्रतिमा मिश्र, देवेंद्र पांडेय, अनामिका सिंह, कोमल शर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।