फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sumer news

पारा 42 के पार, अघोषित कटौती से बेल्हा बेहाल

Wed, 06 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
sumer news
जेठ ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस मौसम में पारा अपने उच्च स्तर पर रहा। तापमान 42 डिग्री सेल्यिस के पार हो गया। गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप में निकले लोगों को चक्कर आने लगा। कई लोग तो सड़कों पर गश खाकर गिर पड़े। हालत यह रही कि शाम पांच बजे तक लोगों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ा। दोपहर में लू के थपेड़ों ने चेहरे और शरीर को झुलसा दिया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही धूप चटख होने लगी।11 बजे लगा कि आसमान से आग बरस रही है। दोपहर तक तापमान इतना बढ़ गया कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। धूप में निकले लोगों को चक्कर आने लगा। कई तो गश खाकर सड़क पर गिर पड़े । राहगीरों ने उनको पकड़कर बैठाया। गर्मी में दिनभर बिजली नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई। लोगों का खाना खाना भी मुश्किल हो गया। ट्रेनों और बसों में सफर कर रहे यात्रियों की हालत खस्ता थी। लोग पसीने से तर-बतर दिखे। अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


दिनभर गुल रही बिजली ने गर्मी से बेहाल लोगों के लिए कोढ़ में खाज का काम किया। गर्मी से परेशान लोग घर पहुंचे तो पता चला कि बिजली गुल है। इसने लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अस्पताल में मरीज और स्कूल में बच्चे बिना लाइट के रहे। लोग धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते रहे। गरमी से पशु-पक्षी भी बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed