फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   sumer news

तपी जेठ की पहली दोपहरी, उबल गए शहरी

Tue, 05 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 May 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
sumer news
मंगलवार को जेठ की शुरुआत में ही गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। लगातार दूसरे दिन पारा 42 के आसपास बना रहा। पछुआ हवाओं का कहर भी जारी रहा। जेठ की पहली दोपहरी लोगों को झुलसाने पर आमादा थी। गर्मी और उमस के मारे लोगों का बुरा हाल था। घर-बाहर कहीं भी चैन नहीं मिल पा रहा था। बाहर धूप के मारे लोगों का बुरा हाल था तो घरों के भीतर उमस और पसीने से हालत खराब थी। दिन में कई बार बिजली कटने के कारण लोगों की हालत खस्ता हो गई। बस अड्डे और मीरा भवन चौराहे के पास कई लोग तेज धूप के कारण गश खाकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सनई अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह नौ बजे के बाद ही धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते तो ऐसा लगने लगा कि शरीर जल जाएगा। घरों से दफ्तर पहुंचने में ही लोग पसीने-पसीने हो गए। ट्रेन और बस पकड़ने के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर जा रहे मुसाफिरों को भी गर्मी के कोप का शिकार बनना पड़ा। मुसीबत तब खड़ी हो गई जब बीच दोपहरी शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। चौक घंटाघर, श्रीराम तिराहा, पल्टन बाजार सब्जी मंडी आदि स्थानों पर जाम लगने से लोग धूप में बिलबिलाते रहे। कई स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। इससे बच्चों का बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल के सामने जाम लगने से कई मरीज फंस गए। इससे अफरातफरी मच गई। कोई भी पुलिसकर्मी वहां नहीं दिखा। इससे गर्मी से मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों की भी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed