फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students of Navodaya Vidyalaya upset over beating of principal, boycott lunch

Pratapgarh : प्रिंसिपल की पिटाई से खफा नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा, बवाल बढ़ने पर बुलाई गई पुलिस

Thu, 10 Nov 2022 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 08:30 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्थित नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह प्रार्थना सभा में विलंब से आने पर वाले कुछ बच्चों की प्रिंसिपल ने पिटाई कर दी थी। इससे नाराज छात्रों ने दोपहर में भोजन नहीं किया। दोपहर में पीड़ित छात्र हास्टल से बाहर निकले और सड़क की ओर जाने लगे।

विज्ञापन
Students of Navodaya Vidyalaya upset over beating of principal, boycott lunch
Pratapgarh News : नवोदय विद्यालय के नाराज छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रिंसिपल की पिटाई से खफा नवोदय विद्यालय के छात्रों ने बृहस्पतिवार दोपहर का भोजन करने से इन्कार कर दिया। साथ ही हंगामा किया। जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर जाम लगाने जा रहे थे। छात्रों को रोककर सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ताला बंद कर दिया। इसके बाद छात्र परिसर में ही नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन छात्र और छात्राएं छात्रावास से बाहर डटी रहीं। समाचार खिले जाने तक छात्रों का विरोध, प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन



बताया जाता है कि जेठवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्थित नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह प्रार्थना सभा में विलंब से आने पर वाले कुछ बच्चों की प्रिंसिपल ने पिटाई कर दी थी। इससे नाराज छात्रों ने दोपहर में भोजन नहीं किया। दोपहर में पीड़ित छात्र हास्टल से बाहर निकले और सड़क की ओर जाने लगे। इसी बीच विद्यालय प्रशासन ने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। साथी भी भड़क उठे।

विज्ञापन

Students of Navodaya Vidyalaya upset over beating of principal, boycott lunch
Pratapgarh News : सड़क पर उतरकर धरना देते नवोदय विद्यालय के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

सैकड़ों छात्र हास्टल से बाहर निकलकर नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल पर आरोप लगाने लगे। प्रिंसिपल पर आए दिन पिटाई करने, गुणवत्ता विहीन भोजन देने व शोषण करने का आरोप लगाया। कालेज प्रशासन ने छात्रों को शांत कराने का काफी प्रयास किया, मगर छात्र नहीं माने। इधर बवाल बढ़ने पर एसडीएम सौम्य मिश्रा व सीओ सदर पवन त्रिवेदी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को छात्रों ने पीड़ा बताई। अफसरों के आश्वासन के बाद भी छात्र परिसर में डटे रहे।


शाम पांच बजे से शुरू हंगामा खबर भेजे जाने तक जारी रहा। बताया जाता है कि नवोदय विद्यालय के बच्चे पहले भी उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा कर चुके हैं। अधिकारियों व अभिभावकों के समझाने पर वे शांत हो जाते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को वह किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। बताते हैं कि नवोदय विद्यालय में छात्रों के हंगामे के दौरान कर्मचारियों का भी अप्रत्यक्ष सहयोग मिला। 

विद्यालय के कुछ विद्यार्थी मोबाइल रखते हैं। जो विद्यालय के नियमों के विरुद्ध है। इस पर सख्ती दिखाई गई, तो कुछ बच्चों की शह पर दूसरे विद्यार्थि हंगामा कर रहे हैं। बच्चों के अभिभावकों को बुलाया गया है। - संत सिंह , प्रधानाचार्य


छलक पड़ा बच्चों को दर्द
एसडीएम सौम्य मिश्रा व सीओ सदर पवन त्रिवेदी बच्चों से हंगामे की वजह पूछने लगे। तभी एक साथ बच्चे ने अफसरों को प्रिंसिपल पर पिटाई करने समेत कई आरोप लगाने लगे। बच्चों की आंखों से आंसू भी निकल रहा था। उन्होंने बताया कि आए दिन प्रिंसिपल बच्चों की पिटाई करते हैं। बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है। विद्यार्थियों का दर्द अफसरों के सामने छलक पड़ा। बार-बार मिल रहे आश्वासन के बाद भी बच्चे अपनी मांग पर अड़े रहे। गेट के बाहर अभिभावक भी खुले में बैठे बच्चों को समझाने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed