फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student's body found hanging, accused of murder

Pratapgarh News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

Wed, 13 Sep 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Sep 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging, accused of murder
जेठवारा के खटवारा गांव की घटना, रिश्तेदारी में जाने के लिए कहकर निकला था घर से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जेठवारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी अमरनाथ पटेल के तेरह वर्षीय बेटे पंकज पटेल का शव मंगलवार की रात घर के भीतर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
खटवारा निवासी अमरनाथ पटेल महाराष्ट्र के भिवंडी में रहकर कंपनी में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी फोटू देवी बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार की सुबह पंकज चमरूपुर में रिश्तेदारी में आयोजित निमंत्रण में जाने की बात कहते हुए घर से चला गया। दोपहर में पत्नी फोटू देवी भी रिश्तेदारी में पहुंची लेकिन वहां पंकज नहीं मिला।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता न चलने पर फोटू देवी दूसरे बच्चों को साथ लेकर घर लौटी। वह मकान का ताला खोलकर छत पर गईं तो कमरे का नजारा देख दंग रह गई। पंकज का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस के साथ ही अमरनाथ को भी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने पंकज की मां ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने ही उसके बेटे को मारकर घटना को दूसरा रूप दिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से फोटूदेवी सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाती है। पंकज की बड़ी बहन पिंकी तथा उससे छोटा भाई अंबुज और बहन संजना है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी के बाद अमरनाथ घर के लिए रवाना हो गया। उसके आने के बाद ही बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया, आरोपी की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed