फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students angry over the chaos in Jawahar Navodaya Vidyalaya, staged a protest at the gate

Pratapgarh News: जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्था पर भड़के विद्यार्थी, गेट पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Students angry over the chaos in Jawahar Navodaya Vidyalaya, staged a protest at the gate
टेंवा ​स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
जवाहर नवोदय विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर मंगलवार को छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज छात्रों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए कॉलेज गेट पर धरना दिया। तकरीबन चार घंटे बाद प्रिंसिपल ने तीन दिन के भीतर समस्याएं निस्तारित करने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया।
विज्ञापन

12 वीं के छात्र रवि प्रजापति की अगुवाई में मंगलवार की भोर चार बजे ही नवोदय के छात्र अपने-अपने कमरे से निकलकर विद्यालय गेट पर पहुंच गए। छात्र गुस्से में थे। छात्रों का कहना था कि विद्यालय की आवासीय व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्वच्छ पेयजल भी नहीं मिलता है। टैंक में भरा गरम पानी पीने के लिए मिलता है।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि खाना भी गुणवत्ता विहीन दिया जाता है। खराब चावल और बासी रोटियां खिलाई जाती हैं। बीमार होने पर पैरासिटामॉल की गोलियां थमा दी जाती हैं। गणित विषय के शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित होती है। अव्यवस्थाओं से नाराज डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे बाद कॉलेज प्रिसिंपल एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। तीन दिन के भीतर सभी समस्याएं निस्तारित करने का आश्वासन देते हुए छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया।

-लो वोल्टेज की समस्या की वजह से भीषण गर्मी में छात्र परेशान हैं। इससे छात्र नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे। शीतल जल के लिए दो दिन के भीतर एक और वॉटर कूलर लगवा दिया जाएगा। गणित शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नियुक्ति कर दी जाएगी। आश्वासन के बाद छात्र मान गए हैं। विद्यालय में रोजाना की तरह नियमित कक्षाएं संचालित हुईं और छात्रों ने पढ़ाई की।
एके श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, जवाहर नवोदय विद्यालय, टेंवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed