{"_id":"6ae8d809365c770748088926","slug":"student-walking-with-his-mother-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-181494-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मां के साथ पैदल जा रहे छात्र की बाइक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मां के साथ पैदल जा रहे छात्र की बाइक की चपेट में आने से मौत
Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
मृतक शनि। फाइल फोटो
- फोटो : सांकेतिक
क्षेत्र के कमाक्षी धाम कमासिन के पास मां के साथ पैदल चल रहे बालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। लहूलुहान बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बाघराय के दलन का पुरवा निवासी राजू का 11 वर्षीय बेटा शनि कक्षा चार का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी मां रंजना के साथ घर से पैदल कामाक्षी धाम कमासिन दर्शन-पूजन के लिए जा रहा था। कमासिन पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
लहूलुहान बेटे को मृत देख मां रंजना रोने बिलखने लगी। लोगों की भीड़ देख चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। उसके बाद शव को सीएचसी बाघराय भेजा गया। चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिता राजू मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। भाई की मौत से बहनें शिवानी और पूजा भी बिलखने लगीं। सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने बताया कि घटनास्थल से बाइक को कब्जे में लिया गया। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मां की आंचल में तड़पता रहा इकलौता बेटा
मां के आंचल से लिपटकर लहूलुहान शनि तड़पता रहा। मां लोगों से मदद की गुहार लगाती रही। सिर पर गंभीर चोट आने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
शनि के पिता राजू के चार भाई हैं। चारों भाइयों के परिवार में शनि इकलौता बेटा था। परिवार के सदस्य उसे खूब लाड़-प्यार करते थे। शनि मां रंजना का लाडला था। गोद में तड़पते बेटे की मौत के बाद रंजना फूट-फूटकर रोने लगी। शनि हर दर्द में सबसे पहले मां की ही गोद ढूंढ़ता था।
खून से लथपथ मां की गोद में शनि तड़पते हुए मां को निहार रहा था। शनि के छोटे-छोटे हाथ मां का आंचल पकड़े हुए थे, जैसे वह कह रहा हो, मां मुझे बचा लो...। मां बेटे को बचाने के लिए लोगों से बिलख-बिलख कर गुहार लगा रही थी। वह कह रही थी कि कोई मेरे बेटे को बचा लो, कोई अस्पताल तक पहुंचा दो।
मां की तड़प देख हर कोई मदद के लिए दौड़ पड़ा। रंजना ने शनि को अपनी आंचल में छिपा लिया। गोद में दुबके शनि की धीरे-धीरे सांसें थम गईं। मां का आंचल सूना हो गया। जिस गोद में वह खेला था, उसी गोद में उसकी जिंदगी का आखिरी पल था। मां का बेटे के लिए करुण पुकार देख हर किसी की आंखें नम हो गई।