फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student dies due to drowning while bathing in Sai river

Pratapgarh News: सई नदी में नहाते समय डूबने से छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to drowning while bathing in Sai river
नगर पंचायत सिटी के सड़क खदेरुआ मोहल्ले के रहने वाले कक्षा आठ के छात्र मोहम्मद अजान की शनिवार दोपहर सई नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। जिससे घर से लेकर सई नदी घाट तक कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के खदेरुआ निवासी कलीमुल्लाह का 14 वर्षीय बेटा मोहम्मद अजान शनिवार दोपहर अपने तीन साथियों के साथ सई नदी नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक अजान गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसके दोस्त शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। बच्चों का शोर सुनकर सभासद मोहम्मद शमीम कुछ लोगों के साथ भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों के सहयोग से नदी में डूबे अजान को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बेटे को मृत देख परिजन रोते बिलखते रहे। मृतक दो भाइयों में छोटा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed