{"_id":"669419eb8b1624e860004f05","slug":"student-dies-due-to-drowning-in-a-pit-while-bathing-brother-gambhir-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-120685-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नहाते समय गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नहाते समय गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर चांदपुर में रविवार को खेत में बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने के दौरान दो सगे भाई गहरे पानी में समा गए। मासूम छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजन संग ग्रामीण ईंट भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की जिद पर अड़े हैं।
चांदपुर निवासी कंचन कुमार बिंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। रविवार दोपहर उसके बेटे राज, रवि और आकाश बकरी चराने के लिए घर के करीब खेतों की ओर गए थे। इस बीच तीनों भाई गांव में ही राजेंद्र सिंह के खेत में बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। अचानक उस गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण आठ वर्षीय रवि और दस वर्षीय आकाश डूबने लगे। किनारे नहा रहा बड़ा भाई राज दोनों भाइयों को पानी में डूबता देख शोर मचाते हुए घर की ओर भागा। मां विमला देख बच्चों को बचाने के लिए शोर मचाते हुए गड्ढे की ओर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों की मदद से डूब चुके दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। आकाश की हालत गंभीर देख उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रवि की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात करने लगी लेकिन परिजन पहले हादसे की वजह पैदा करने वाले ईंट भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की जिद करने लगे। मृतक रवि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि परिवार के लोगों से बातचीत चल रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
अधिक खोदाई से हो गया है गहरा गड्ढा
चांदपुर स्थित राजेंद्र सिंह ने अपना खेत गांव में ही स्थित ईंट भट्ठा संचालक को दे दिया था। खेत से ईंट के लिए मिट्टी की निकासी की गई थी। इस बार जेसीबी से निकाली गई मिट्टी के चलते अधिक गड्ढा हो गया था। जो हादसे का सबब बन गया।
विज्ञापन
अक्सर गड्ढे में खेलते हुए नहाते थे बच्चे
चांदपुर स्थित राजेंद्र सिंह के खेत में पहले भी पानी भरा होने के कारण बच्चे खेलते हुए नहाया करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार अधिक मिट्टी खेत से निकाल ली गई। कई स्थानों पर अधिक गड्ढा कर दिया गया। जिससे बच्चे अंदाजा न लगा सके और गहरे पानी में समा गए।