{"_id":"63a0ad74cbe3423aec386efd","slug":"student-caught-cheating-in-dled-exam-restiket-pratapgarh-news-ald348645188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएलएड परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई छात्रा, रेस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएलएड परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई छात्रा, रेस्टीकेट
विज्ञापन
तिलक इंटर कालेज में डीएलएड की परीक्षा देने पहुंचे छात्र छात्राओं की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को चार केंद्रों पर कराई गई। इस दौरान केपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ। डायट पर्यवेक्षक ने उसे रेस्टीकेट कर दिया। जिले में बनाए गए चार केंद्रों पर कुल 219 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में जीआईसी, जीजीआईसी, केपी कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। सभी कॉलेजों पर डायट प्राचार्य द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रथम पाली में केपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को पर्यवेक्षक ने मोबाइल और नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। उसे रेस्टीकेट कर दिया गया। जबकि अन्य केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दूसरी पाली के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में कुल 2485 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 2374 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह दूसरी पाली में 2477 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
2370 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 107 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य हृदयराम आजाद ने बताया कि केपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा मोबाइल और नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई। उसे रेस्टीकेट कर दिया गया। जबकि अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई।