{"_id":"65008befd8d8215dde0d3f74","slug":"stray-cattle-destroying-farmers-crops-officers-silent-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-4236-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किसानों की फसल चौपट कर रहे आवारा मवेशी, अफसर मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किसानों की फसल चौपट कर रहे आवारा मवेशी, अफसर मौन
Tue, 12 Sep 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर-संग्रामगढ़ विकासखंड के पूरे रामचंद्र में आवारा मवेशियों का झुंड। संवाद
खून के आंसू रो रहे किसान, कंटीले तार लगाकर रतजगा करना बना मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। किसानों की गाढ़ी कमाई से लगाई गई फसल को आवारा मवेशियों के झुंड अपना निवाला बना रहे हैं। किसानों की शिकायतों के बाद भी अफसर मौन हैं। इस वजह से कई गांवों के सैकड़ों किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। खेत में लगी फसल की सुरक्षा के लिए किसानों का रतजगा व कंटीले तार लगाने के प्रबंध भी नाकाफी साबित हो रहे हैं।
रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड में सैकड़ों आवारा मवेशियों के झुंड कई गांवों में किसानों की परेशानी का कारण बने हैं। आवारा मवेशियों के झुंड का केंद्र जसमेढ़ा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पूरे रामचंद्र में है। यहां रात -दिन डेरा जमाए आवारा मवेशियों के झुंड पूरे रामचंद्र समेत जूड़ापुर, दरिहट, लखरैया, नेकनामपुर, अनेहरा गांव के किसानों के खेतों में लगी धान की फसल पर टूृट पड़ता है।
जिस गांव में मवेशियों का झुंड पहुंचता हैं, वहां के किसानों की गाढ़ी कमाई व मेहनत से तैयार फसल खराब हो जाती है। बीडीओ, एसडीएम व तहसीलदार से शिकायत करके ग्रामीण थक चुके हैं। शिकायत ऑनलाइन भी कई बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
...
--
शिकायतों की निस्तारण रिपोर्ट एडीओ व सचिव के आख्या के आधार पर किया जाता है। यहां मवेशियों के झुंड की जानकारी नहीं थी, अब हुई है, शीघ्र की मवेशियों को गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
- एके सोनकर, बीडीओ, रामपुर-संग्रामगढ़
-- -
शिकायत निस्तारण की लगा दी झूठी रिपोर्ट
लालगंज। आवारा मवेशियों के झुंड के पकड़ने के लिए शासन ने बीडीओ को जिम्मेदारी दी है। आरोप है कि अफसर झूठी रिपोर्ट लगाकर शासन को गुमराह करते हैं। पूरे रामचंद्र निवासी धर्मेंद्र बहादुर सिंह, अजय प्रताप, गया प्रसाद मौर्य ने बताया कि उन्होंने मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद समस्या निस्तारण कर दिए जाने का झूठा मैसेज मोबाइल पर आ जाता है। पर आवारा मवेशी कम होने के बजाय लगातार उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
.......
-
मवेशियों के हमले में घायल हो चुके ग्रामीण
लालगंज। पूरे रामचंद्र निवासी मोहन निर्मल, मोनू यादव, दरिहट के राम दुलारे समेत अलग अलग गांवों के आठ लोग मवेशियों के हमले में घायल हो चुके हैं। आवारा मवेशियों की वजह से घरों के सामने फैली गंदगी से लोगों को जीना मुश्किल हो गया।