फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stones pelted on Corporation bus of Pratapgarh depot in Ayodhya, broken glasses

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ डिपो की निगम की बस पर अयोध्या में पथराव, टूटे शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on Corporation bus of Pratapgarh depot in Ayodhya, broken glasses
प्रतापगढ़ डिपो की बस पर अयोध्या में कुछ यात्रियों ने पथराव कर दिया। पत्थर से बस के कई शीशे टूट कर बिखर गए। अयोध्या में लिखापढ़ी करने के बाद चालक ने घटना की जानकारी एआरएम को दी। इसके बाद डिपो में लाकर बस खड़ी कर दिया। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो की एक बस अपने नियमित समय से बुधवार दोपहर 12 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। अयोध्या पहुंचने से पहले ही कुछ यात्रियों का परिचालक से किराए पर विवाद हो गया। यात्री अयोध्या जनपद के ही रहने वाले हैं। विवाद के बाद बस से नीचे यात्रियों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गनीमत की बात यह रही कि किसी यात्री को ईंट और पत्थर नहीं लगा। पथराव में बस के कई शीशे टूटकर बिखर गए। चालक की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन मौका पाकर आरोपी भाग निकले थे। एआरएम ने बताया कि घटना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed