फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   STF nabbed father and son with a bounty of Rs 1 lakh each

Pratapgarh News: एक-एक लाख के इनामी पिता-पुत्र को एसटीएफ ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
STF nabbed father and son with a bounty of Rs 1 lakh each
भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार चल रहे एक-एक लाख के इनामी पिता अब्दुल मजीद व पुत्र हुसैल को एसटीएफ ने कमोरा रोड से पकड़ लिया। उनके पास से दो मोबाइल व रुपये भी बरामद हुए हैं। लीलापुर पुलिस ने सोमवार को दोनों को जेल भेजा। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित पुलिस टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि 19 मई 2024 की सुबह आठ बजे हरिहरपुर सिंधौर गांव के रहने वाले अब्दुल रज्जाक की खेत की जोताई करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। अब्दुल रज्जाक के बेटे शाहरुख ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, सीएलए एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। फरार चल रहे दोनों के ऊपर पुलिस अधिकारियों ने एक-एक लाख रुपये का इनाम भी रखा। इनकी खोजबीन के लिए एसटीएफ समेत कई टीमें लगाई गई थीं। रविवार की देर रात एसटीएफ ने लीलापुर थाना क्षेत्र के कमोरा रोड पर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने घोषित किया था इनाम
प्रयागराज एडीजी जोन ने फरार चल रहे हत्यारोपी अब्दुल मजीद उर्फ मुन्नु व उसके बेटे सोहेल के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस भी चस्पा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed