फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   STF caught liquor smuggler worth 25 thousand

25 हजार के इनामी शराब तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा

Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
STF caught liquor smuggler worth 25 thousand
मिलावटी शराब बरामदगी के मामले में 25 हजार के इनामी शराब तस्कर को एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे रानीगंज पुलिस के हवाले कर दिया। रानीगंज पुलिस ने पिछले साल नवंबर माह में स्थानीय शराब के ठेके और राजापाल के मकान के तहखाने में मिलावटी शराब में मिलाने वाला केमिकल बरामद किया था।
विज्ञापन

जिसमें सुरेंद्र कुमार पटेल उर्फ प्रधान निवासी हथौड़ा सराय थाना फतनपुर फरार चल रहा था। पुलिस ने 25 हजार रुपये का उस पर इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही मगर कामयाबी नहीं मिल रही थी। एसटीएफ प्रयागराज के सीओ नवेंदु सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गाजी बाग तिराहे से 25 हजार के इनामी सुरेंद्र कुमार पटेल को एसटीएफ ने दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि मोटी कमाई की लालच में आकर कमलेश पाल, राजापाल व पिंटू के साथ अवैध शराब के कारोबार में शामिल हो गया था। सभी मिलकर मिलावटी शराब तैयार करने के बाद उसे बेचने के लिए दुकानों पर भी पहुंचाते थे। एसटीएफ की टीम ने उससे पूछताछ के बाद सुरेंद्र को रानीगंज पुलिस के हवाले कर दिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed